Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका में मारपीट, वीडियो वायरल



डेस्क:सोशल मीडिया पर प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय को ही अखाड़ा में तब्दील कर दिया है। लड़ रही प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका को छुड़ाने के लिए विद्यालय स्टाफ आया लेकिन प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के झगड़े को काबू करने में नाकाम रहा। पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया ट्रोल कर रहा है।

दरअसल वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत सींगना गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका को पलट कर जवाब सुनना नागवार गुजरा और वह शिक्षिका पर झपट पड़ी। 

क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विद्यालय की शिक्षिका देर से विद्यालय पहुंची थी, इसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका को रोक दिया। प्रधानाध्यापिका का टोकना शिक्षिका को नागवार गुजरा, शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका को पलट कर जवाब दे दिया। इसी कारण से दोनों में मारपीट हो गई। बताया जाता है कि शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका के बीच हुए मारपीट के बाबत उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वही प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका के खिलाफ स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र दिया है।


वायरल वीडियो

क्या दिया जवाब

दरअसल शुक्रवार को महिला शिक्षिका के पहुंचने से पहले प्रधानाध्यापिका स्कूल पहुंच चुकी थी। जैसे ही शिक्षिका विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका ने देरी से आने के लिए टोक दिया। इस बात का जवाब देते हुए शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका को कहा कि आप भी तो देर से आती हो। बस इसी बात से दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गई। क्लास के अंदर मारपीट होते देख मौके पर मौजूद एक स्टाफ दोनों को छुड़ाने लगा, लेकिन प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका एक दूसरे की पिटाई करती रही। बताया जाता है कि मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक अपने जिम्मेदारियों के प्रति दोनों लापरवाही कर रही हैं। वीडियो के मुताबिक शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका दोनों ही अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही ही विवाद का जड़ बना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे