डेस्क:क्लासरूम में घुसकर छात्र ने क्लास अटेंड कर रही शिक्षिका पर फायर कर दिया। गोली चलने से कंप्यूटर सेंटर में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर कंप्यूटर सेंटर के अन्य स्टाफ क्लास रूम में पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा कि कंप्यूटर शिक्षिका घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत रिफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को महिला शिक्षिका कंप्यूटर का क्लास अटेंड कर रही थी। इसी दौरान क्लास रूम में घुसकर एक छात्र ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी। जिससे से वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। शिक्षिका को गोली लगने की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग निकला। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। आरोपी छात्र के तलाश में पुलिस ने टीम का गठन कर दिया है। शीघ्र ही आरोपी के गिरफ्तार होने की उम्मीद है।
कंप्यूटर सेंटर के एक मेंबर ने बताया कि महिला शिक्षिका क्लास अटेंड कर रही थी, तभी फायरिंग की आवाज आने के बाद हम सभी भाग कर क्लास रूम में पहुंचे, देखा तो शिक्षिका घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि गोली मारने वाला छात्र इसी कंप्यूटर सेंटर का पूर्व छात्र है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, छात्र ने अपने शिक्षिका को गोली क्यों मारी यह अभी रहस्य का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस के जांच में पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।
#BijnorPolice
थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बिजनौर की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/598yEJAQSm
वही मामले में पुलिस अधीक्षक सिटी संजीव वाजपेई ने कहा कि जानकारी मिलते ही टीचर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले छात्र की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी छात्र का नाम प्रशांत है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ