Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री बने तो भारत पूरे विश्व का नेता बनेगा:कामेश्वर सिंह



रमेश कुमार मिश्रा 

गोंडा:लोकसभा चुनाव की बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चार लाख पार का संकल्प पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक देने का मन बना लिया है। इसी कड़ी में शनिवार को धानेपुर में एस.के मैरिज हाल में किसान मोर्चा की विशाल जन सभा आयोजित की गयी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष  कामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर जनता के बीच रहे।

किसान मोर्चा सम्मेलन में आये  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा की अगर तीसरी बार मोदी जी प्रधान मंत्री बने तो भारत दुनिया का नेता बनेगा, देश को समृद्ध व गौरवशाली बनाने के लिए देश की जनता को शत प्रतिशत मतदान करना ज़रूरी है। 

उन्होंने एक एक मत की कीमत और महत्व को समझाया, उन्होंने यह भी कहा की देश में मोदी जी की सरकार बनने के बाद किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलाने का काम किया गया, किसानों के गन्ने का करोड़ों रूपये जो चीनी मिलें दबाये थीं उनका भुगतान कराया गया, बन्द चीनी मिलें चलवाई गयीं।

मोदी जी की सरकार ने देश किसानों के साथ गरीबों के लिए तमाम योजनाएं लागू की उज्ज्वला गैस, मुफ़्त राशन, आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्यमान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान व गरीब परिवार तक पहुंचाने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर भी भारत को ख्याति प्राप्त हुयी और विश्व गुरु बनने को भारत एक फिर उन्मुख हुआ है। उन्होंने कहा की देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है की भारत को फिर विश्व गुरु बनाने   व पूर्ण रूप से भारत को विकसित बनाने के लिए मतदान ज़रूर करें और लोगों को भी जागरूक बनाएं।

विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा की गोंडा लोकसभा कोई चारागाह नही है जहां चाहे जो आये और किसानों और गरीबों को सफाचट कर जाये उन्होंने आवाहन किया है की जैसे हम अपनी अपनी फसलों की रखवाली करते हैं उसी तरह भाजपा के सांसद प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर  लोकसभा भेज कर रखवाली करनी है बाहरी लोगों को खदेड़ना है। किसान मोर्चा के लिए अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने कहा विरोधी दल के पूर्वजों ने लोक सभा की जनता को छलने का काम किया है, सत्ता में रह कर उन्होंने शिलाँन्यास और गायब हो गए फैक्ट्रियां लगवाने का वादा करके जनता को ठगने का काम किया है। उन्ही के वंशज एक फिर जनता के बीच पहुंच रहे है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की ज़रूरत है।

किसान मोर्चा सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, नगर पंचायत खरगुपुर चेयर मैन राजीव रस्तोगी, मनकापुर चेयर मैन दुर्गेश सोनी, धानेपुर चेयर मैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी,, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, रामा शंकर तिवारी, अपना दल के मिला मोर्चा की दिशा वर्मा, सहित दर्जनों पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे