गोंडा: जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में 10 की मौत में गोंडा बलरामपुर के श्रद्धालु शामिल | CRIME JUNCTION गोंडा: जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में 10 की मौत में गोंडा बलरामपुर के श्रद्धालु शामिल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में 10 की मौत में गोंडा बलरामपुर के श्रद्धालु शामिल




डेस्क:रविवार को जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

घायल चश्मदीद श्रद्वालु


आतंकवादियों के हमले में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। बस चालक को गोली लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हमले में मरने वालों और घायलों में देवीपाटन मंडल गोंडा के श्रद्धालु शामिल हैं। 

बोला श्रद्वालु का परिवार, मसकनवा मनकापुर लोग घायल


बता दे की रविवार को तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू कश्मीर के रियासी में पहुंची थी। इसी दौरान आतंकवादियों ने बस पर बिना रुके लगभग 50 राउंड फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली बस चालक को लग गई, बस चालक को गोली लगते ही बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में चली गई।

मृतकों की हुई पहचान

आतंकवादियों के हमले में मरने वालों में सात लोगों की पहचान हुई जिसमें दो श्रद्धालु बलरामपुर जनपद के रहने वाले हैं। बलरामपुर के रहने वाले श्रद्धालु का नाम अनुराग वर्मा और रूबी बताया जा रहा है। 


घायलों की मदद के लिए टीम रवाना: गोंडा डीएम नेहा शर्मा


यूपी के 33 घायल

आतंकवादी हमले में उत्तर प्रदेश के 33 लोग घायल हुए हैं, जिसमें गोंडा क्षेत्र के 9 लोग, बलरामपुर के 6 लोग, नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर के दो दो लोग, मेरठ के तीन श्रद्धालु, बैरनपुर के एक और उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों से आठ लोगों को  बताया जा रहा है

गोंडा के घायल

गोंडा जनपद जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता का परिवार  माता वैष्णो देवी दर्शन करने गया था। आतंकवादी हमले में घायल हुए है, जिसमे 48 वर्षीय बीतन गुप्ता, 40 वर्षीय राजेश कुमार गुप्ता, 39 वर्षीय देवी प्रसाद गुप्ता, 38 वर्षीय नीलम गुप्ता, 37 वर्षीय दीपक कुमार, 25 वर्षीय दिनेश गुप्ता, 20 वर्षीय राजेश कुमार, 14 वर्षीय प्रिंस गुप्ता और 10 वर्षीय पलक गुप्ता का नाम शामिल है।

बलरामपुर के घायल श्रद्धालु

वही उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद के रहने वाले श्रद्धालु में 50 वर्षीय विमला देवी, 35 वर्षीय दिनेश कुमार, 30 वर्षीय शारदा देवी, 20 वर्षीय मैना देवी, 15 वर्षीय काजल देवी, और उषा पांडे घायल हैं।गोरखपुर:गोरखपुर जनपद की रहने वाली 45 वर्षीय गायत्री देवी और 29 वर्षीय रिक्षोना देवी घायल हुई है।

नोएडा:नोएडा की रहने वाली 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी और 28 वर्षीय मीरा शर्मा घायल है।

वाराणसी: वाराणसी के रहने वाले 40 वर्षीय अतुल मिश्रा और 25 वर्षीय नेहा मिश्रा घायल है।

मेरठ: मेरठ जिले के रहने वाले 38 वर्षीय प्रदीप कुमार, 32 वर्षीय पवन कुमार और 24 वर्षीय तरुण कुमार घायल हैं। 

बैरनपुर: वही बरहमपुर के रहने वाले 32 वर्षीय विकास वर्मा घायल हैं।

 इन सबके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के के निवासी 52 वर्षीय प्रीति गुप्ता, 38 वर्षीय अजय गुप्ता, 38 वर्षीय रजत राम, 35 वर्षीय सोना देवी, 34 वर्षीय संतोष, 28 वर्षीय गीता देवी, 18 वर्षीय आयुष गुप्ता, 6 वर्षीय शिवा वर्मा घायल है, इनका नाम तो कंफर्म हो गया है लेकिन पता की जानकारी जुटाई जा रही है।सभी घायलों को जम्मू में एडमिट कराया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे