दूल्हा टेस्ट में हुआ फेल: दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग | CRIME JUNCTION दूल्हा टेस्ट में हुआ फेल: दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूल्हा टेस्ट में हुआ फेल: दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग



डेस्क:बारात लेकर पहुंचा दूल्हा दुल्हन के घर टेस्ट में फेल हो गया, इसके बाद उसे दुल्हन के बिना बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। दूल्हे के अरमान धरे के धरे रह गए। हुआ यूं कि शादी की सारी रस्में पूरे तन्मयता के साथ निभाई गई, वरमाला के लिए दूल्हे को स्टेज पर लाया गया, कुछ देर इंतजार के बाद दुल्हन भी वरमाला स्टेज पर पहुंची, यहां दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे वर पक्ष में हड़कंप पहुंच गया। वर पक्ष के लोगों ने मनुहार करने की कोशिश की, तो दुल्हन का भाई और उसके रिश्तेदार भी दुल्हन का पक्ष लेकर बात करने लगे अंततः दूल्हे को बैरंग लौटना पड़ा।

मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बिधूना तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इटावा के भरथना से ब्याह करने के लिए दूल्हा रिश्तेदारों और बारातियों को लेकर गाजे बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा था। जोश और उमंग में थिरकते हुए बाराती मस्ती में झूम रहे थे। बारात के पहुंचने पर वधू पक्ष ने बारातियों के मेहमान नवाजी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। बारात की जमकर खातिरदारी करते हुए शादी की रस्में शुरू कराई गई।

जयमाला के स्टेज पर शादी से किया इनकार 

दरअसल दुल्हन जब जयमाल स्टेज पर पहुंची तब उसे दूल्हे के हाव-भाव से उसके ऊपर शक हो गया, उसे लगा कि उसके दूल्हे में कुछ ऐसी कमी है जो उसे ज्ञात नहीं है। दरअसल दुल्हन के स्टेज पर आने से पहले उसे किसी ने बता दिया था कि उसका दूल्हा पढ़ा लिखा नहीं है, दूल्हा कितना साक्षर है? इस बात का अंदाजा लगाने के लिए दूल्हे को 20-20 के 5 नोट थमा दिए गए, पैसे गिन कर दूल्हा 100 रुपए नहीं बता सका। उससे भी ज्यादा तकलीफ देने वाली बात यह रही थी, दूल्हा 20 के नोट को पहचान कर 20 रूपए भी नहीं बता सका। दूल्हे के टेस्ट में फेल होने के बाद दुल्हन ने जयमाला स्टेज पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी करने से इनकार करते ही दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया।

इंटरनेट पर मामला वायरल

इंटरनेट पर दुल्हन और दुल्हन के भाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन के बगल उसका भाई मौजूद है, वह जानकारी देते हुए बताता है कि बारात लेकर आए दूल्हे को 20 रुपए के नोट की पहचान नहीं है, ऐसे में भला अपनी बहन की शादी उसके साथ कैसे कर देता।वही दुल्हन का कहना है कि बारात लेकर आया दूल्हा पढ़ा लिखा नहीं था, जिस लड़के को रुपए की पहचान नहीं है उसे अपना जीवन साथी कैसे बना लेती। अच्छा यह रहा कि समय रहते पता चल गया अन्यथा पूरी जिंदगी परेशानियों का सामना करना पड़ता। वही बारात पक्ष का कहना है कि इन सब बातों को शादी तय करने से पहले देखना चाहिए था, घर बारात बुलाकर शादी से इनकार करना अच्छी बात नहीं है।

लड़की के सपोर्ट में खड़े हुए रिश्तेदार 

लड़की के रिश्तेदारों को जब लड़के के अनपढ़ होने की जानकारी मिली, उन्हें यह पता चला कि लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया है, तब एक बार तो उन्हें भी हैरानी हुई, लेकिन दूसरे ही पल उन्होंने लड़की का हौसला अफजाई करते हुए लड़की के निर्णय की सराहना की। इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में बैठक कर होने वाली शादी को समाप्त कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे