Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन बच्चों की डुबोकर हत्या करने वाली मां के साथ आशिक देवर गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला



डेस्क:तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने डायन मां और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्यार में रोड़ा बन रहे मासूमों को देवर के शर्त के अनुसार रास्ते से हटाने के लिए पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी।

क्या है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद क्षेत्र में  तालेपुर घाट पर गुरुवार को महिला ने अपने चार बच्चों को जान से मारने की नीयत से पानी में डुबो दिया था, इस दौरान दो बच्चों का शव बरामद हुआ था, जबकि सबसे बड़ा बेटा मौके से जान बचाकर भाग निकला था। वही सबसे छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा पानी में खो गया था। कलयुगी मां ने निर्दयतापूर्वक मृत हुए दोनों बच्चों के शव को नदी से बाहर खींचकर पानी भरे रेत में छोड़ दिया था। घाट पर बच्चों का शव दिखाई पड़ने के बाद स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का शव बरामद किया था। इसी दौरान मौके से भाग कर अपनी जान बचाने वाला बच्चा भी मिला था। उसने बताया था कि उसकी मां ने उसके चारों भाई को नदी में डुबो दिया था। पुलिस ने मौके से हत्यारिन मां को भी गिरफ्तार किया था। 

पति की मौत के बाद चचेरे देवर से इश्क

आरोपी महिला प्रियंका के पति अवनीश की मौत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विद्युत के चपेट में आने से हुई थी। कुछ दिनों तक जैसे तैसे गुजर गया। लगभग दो माह पूर्व प्रियंका का उसके चचेरे देवर आशीष से प्रेम प्रसंग चलने लगा। प्रियंका औरैया में किराए का मकान लेकर आशीष के साथ रहने लगी।

बच्चों से झूठ बोलकर निकली

बृहस्पतिवार की सुबह प्रियंका किराए के मकान से बच्चों को लेकर ऑटो से निकल पड़ी। बच्चों को बताया कि वह ननिहाल चल रहे हैं। लेकिन ननिहाल जाने के बजाय सेंगुर नदी पर पहुंच गई, जहां चारों बच्चों को एक-एक करके नदी के पानी में डुबो दिया। 

इसलिए की मासूमों की हत्या

 आरोपी महिला ने पुलिस के पूछताछ के दौरान बताया कि उसका चचेरा देवर आशीष बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता। वह बच्चों का खर्च उठाने के लिए राजी नहीं था, इसलिए बच्चों को पानी में डुबोकर मार देने की साजिश रची थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे