Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:2 बार निर्विरोध तो तीसरी बार चुनाव जीतकर प्रभा सिंह बनी प्रधान



पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के जलालपुर ग्राम पंचायत में  मंगलवार को सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना गुरुवार की सुबह 08 बजे से ब्लाक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शुरू हुई। लगभग 03 घंटे चली मतगणना के बाद प्रभा सिंह ने 584 मत प्राप्त करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुपम सिंह को 418 मतों से पराजित किया। रूपम सिंह को 166 वोट मिले। रिटर्निग अधिकारी के रूप में मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि जलालपुर गांव में प्रधान के लिए 07 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से प्रियंका सिंह को 76, मीना देवी को 02, मीरा देवी को 04, ललिता सिंह को 03 और मंजू सिंह को शून्य मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जलालपुर गांव में सदस्य पद के लिए 10 वार्डों में चुनाव निर्विरोध हो गया था मात्र एक सदस्य पद के लिए चुनाव कराया गया था। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव में सदस्य पद के लिए 01, चौखड़िया में 01, सेमरा शेखपुर में 01, होलापुर काजी में 01 और खरगूपुर में 01 वार्ड में भी चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया है।



जब तीसरी बार चुनाव जीतकर प्रधान बनी प्रभा सिंह किसी कारणवश प्रमाणपत्र लेने नहीं पंहुची तो रिटर्निग अधिकारी ने उनके परिवार के सत्येन्द्र सिंह को प्रमाण-पत्र सौंपा।

प्रभा सिंह पहले 02 बार निर्विरोध चुनाव जीत चुकी हैं। 2019 में सीट आरक्षित होने के बाद उनके समर्थन से गांव की सावित्री देवी भी निर्विरोध चुनी गई थीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे