Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉक्टर सहित चार गिरफ्तार: विधवा महिला का अबॉर्शन करने के दौरान हुई मौत, नाले में फेंका शव



उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रेम संबंध के बाद विधवा महिला गर्भवती हो गई, मामले को छुपाने के लिए महिला और प्रेमी ने Abortion कराने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने एक झोलाछाप डॉक्टर का चयन किया। जहां अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई। महिला के शव को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोप झोलाछाप डॉक्टर सहित 4 को गिरफ्तार कर लिया है। वही चार आरोपियों की तलाश जारी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को जेवर थाना में महिला के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। महिला के बेटे वसीम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए कहा था कि उसकी मां मोबीना गायब हो गई है। जांच के दौरान पुलिस ने जमशेद नाम के आरोपी को हिरासत में लिया, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

पड़ोसी का विधवा से मोहब्बत

दरअसल मोबिना विधवा थी, उसका पड़ोस के रहने वाले जमशेद नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी।

8 माह का गर्भ

जमशेद के संपर्क में आकर विधवा गर्भवती हो गई थी, 8 माह के गर्भ की जानकारी जब जमशेद को हुई तब उसने विधवा महिला के गर्भपात की योजना बना डाली। जिसमें एक महिला सहित दो दोस्तों से सहयोग मांगा। 

राज नर्सिंग होम में हुआ अबॉर्शन 

जमशेद ने सहयोगी मित्र मोनू, मोनू की वाइफ और सद्दाम के साथ मिलकर सिकंदराबाद के बुलंदशहर में राज नर्सिंग होम में अबॉर्शन करने के लिए 6 अगस्त को भर्ती कराया। जहां अबॉर्शन सही से न होने के कारण महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिससे मोबीना की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने महिला के शव को एक चौपहिया गाड़ी के माध्यम से ले जाकर अनूप शहर के एक नाले में डाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतका के शव को बरामद कर लिया है।

चार गिरफ्तार,चार की तलाश

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने जमशेद, मिथलेश देवी, मनोज और राज बहादुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जिनको शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

बच्चा जीवित

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा जीवित है उसको भी बरामद कर लिया जाएगा। बच्चे के बरामदगी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

डॉक्टर की खुलेगी कलई

पुलिस अब नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के मेडिकल डिग्री से लेकर अस्पताल में अब तक ऐसे हुए सभी अबॉर्शन की जांच करेगी। पुलिस मामले में पूरे गैंग का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे