नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू | CRIME JUNCTION नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू

 


17 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 20 अगस्त को नामांकन व 22 अगस्त को चुनाव चिन्ह का आवंटन तथा 27 अगस्त को होगा मतदान।

चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह ने दी जानकारी, वोट डालने के लिए आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि का होना होगा आवश्यक

पलिया में नगर व्यापार मंडल चुनाव क्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।नगर व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के चुनाव को लेकर शनिवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 17 अगस्त को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अनूप मिश्रा और निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री ने वोटर लिस्ट खरीदी। 

नगर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर कुछ दिन पूर्व शहर पहुंचे व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में नगर व्यापार मंडल चुनाव पर चर्चा करते हुए तिथियों की घोषणा की गई थी। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जानकारी देते हुए चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को नामांकन व 22 अगस्त को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा और 27 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान होने के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि वोट डालने के लिए व्यापारी मतदाता को आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि का होना आवश्यक होगा। शनिवार को निवर्तमान अध्यक्ष अनूप मिश्रा और निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री ने वोटर लिस्ट खरीदी। इस बार व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी जफर अहमद टीटू, संदीप बंसल, अनिल वर्मा व नवीन जैन सहित अन्य व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे