Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:पुलिस भर्ती परीक्षा देने आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत



पं बीके तिवारी

गोंडा। बाराबंकी जनपद से पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गोंडा आ रहे युवक की गोंडा-लखनऊ मुख्य मार्ग पर गोंडा के एससीपीएम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की शुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी अनुसार जनपद बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मचौटी मजरे करैंदा निवासी सुभाष पुत्र दयाराम अपनी बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा आ रहा था। तभी गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-लखनऊ मुख्य मार्ग पर एससीपीएम हॉस्पिटल के पास युवक को हाईवे पर पीछे से अचानक एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुभाष मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।देखते देखते घटनास्थल पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस से स्थानीय मेडिकल कॉलेज भेजा,जहां डॉक्टरों ने पहुंचते ही सुभाष को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना सुभाष के परिजनों को भेजते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पाठक ने बताया दुर्घटना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।तथा चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित की तलाश की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे