Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूत प्रेत भगाने के चक्कर में फुंकनी से पत्नी की पीट पीट कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के हरदोई में भूत बाधा दूर करने के दौरान पति ने पत्नी की फुकनी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में मृतका के परिजनों के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त की रात 10:00 बजे पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहतौरा गांव के रहने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। बताया जाता है कि पत्नी पर भूत प्रेत का साया कहकर पति बृजेश ने उसकी चूल्हा फूंकने वाली फूंकनी से जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह पूरी रात घर में दर्द से तड़पती रही। जब वह अचेतन अवस्था में आ गई तब उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के मायके वालों और स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया, वहीं मृतका के भाई ने स्थानीय पुलिस में अपने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में जिले के मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरिया गांव में रहने वाले मृतका के भाई प्रदीप कुमार पुत्र रामस्वरूप ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृजेश ने अपनी पत्नी विनीता को मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोट आई। रात भर वह घर में दर्द से तड़पती रही। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति पत्नी के बीच आए दिन तंत्र-मंत्र को लेकर विवाद हुआ करता था।

5 बच्चों की मां थी विनीता

बताया जाता है कि विनीता पांच बच्चों की मां थी, पति शराब के नशे में पत्नी से आए दिन उसके ऊपर भूत प्रेत की बात कह कर मारपीट किया करता था। 28 अगस्त को भी इसी तरह से विवाद हुआ था।

पति गिरफ्तार

आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे