BALRAMPUR...भाजपा का घर-घर सदस्यता अभियान | CRIME JUNCTION BALRAMPUR...भाजपा का घर-घर सदस्यता अभियान
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का घर-घर सदस्यता अभियान

Top Post Ad



 






अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम 2024 के तहत सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक नीरज सिंह सोमवार को जिले में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। उन्होंने वीर विनय चौराहा पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही बाद घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।


16 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी अंग्रेज की बनाई हुई पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पंडित दीन दयाल व श्याम प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी का निर्माण किया था। दो सदस्यों वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। भाजपा के पास आज 240 एमपी, 18 हजार से अधिक विधायक सहित तमाम पदों पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। कहा कि मोदी के शासन काल में भारत देश पांचवे स्थान से ऊपर उठकर विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।


अभी तक लगभग आठ करोड़ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ता ऑनलाइन व ऑफलाइन लोगों को सदस्यता दिलवा रहे हैं। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि इस बार अवध क्षेत्र से सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ऐसा लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ता ठान कर चल रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा भारत की सारी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य कर रही है। जिसमें बलरामपुर जिले में देवीपाटन मंदिर एक मिशाल है। सीएम योगी प्रदेश भर में सांस्कृतिक धरोहरों के लिए अनूठा कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, भाजयूमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह वैश, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, केके तिवारी, सौरभ रत्न पाण्डेय, नंदलाल तिवारी, विनोद गिरी, राजू सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, विजय तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com