Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोली मारकर महिला पूर्व प्रधान की हत्या, घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने सिर में मारी गोली



उत्तर प्रदेश के मेरठ में घर में घुसकर महिला पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटी के सामने बैठी महिला पूर्व प्रधान के सिर में बदमाशों ने गोली मार दिया, इसके बाद चाकू से भी हमला किया। हत्या करने के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे का DVR अपने साथ ले गए। मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए दामाद सहित अन्य को आरोपी बताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार के दोपहर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी में महिला पूर्व ग्राम प्रधान के घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया, घायल अवस्था में परिजन पूर्व प्रधान महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया।

बेटी के घर आई थी महिला: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासिनी 54 वर्षीय महिला पूर्व प्रधान सोहन वीरी थाना क्षेत्र के नारायण गार्डन कॉलोनी में रहने वाली बेटी निशा के घर आई हुई थी। दोपहर में महिला अपनी बेटी और नाती के साथ बैठी हुई थी, इसी दौरान अचानक घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिला पूर्व प्रधान पर हमला बोल दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया।

DVR खोल ले गए बदमाश: बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के DVR को खोल ले गए।

एक ने मारी गोली दूसरे ने चाकू से किया प्रहार: बताया जाता है कि नकाबपोश बदमाशों में एक बदमाश ने महिला के सिर में गोली मार दी, वहीं दूसरे बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे शरीर पर कई जगह घाव हो गया। पड़ोसियों की मदद से महिला को गंभीर दशा में अस्पताल पहुंचाया गया।

जांच में जुटी पुलिस: वारदात की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई, पूरी कॉलोनी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई, साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम के लोगों ने साक्ष्य जुटाया।

दामाद सहित अन्य पर आरोप: महिला की पुत्री निशा ने दामाद सहित अन्य को आरोपी बताया है कहा है कि नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए, मां को गोली मारकर भाग गए, मां को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

बोले एसएसपी: मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर में महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया है। मृतका के परिजनों ने पारिवारिक विवाद के कारण हत्या होना बताया है, मृतका के दामाद और दो अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। उनका पूर्व से विवाद चल रहा था, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे