Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ससुर ने बहू के साथ मिलकर पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने ससुर बहू को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा



उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने महिला की हत्या का बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका की बहू और पति को आला कत्ल गिरफ्तार किया है। बहू का ससुर से प्रेम प्रसंग का विरोध करने के कारण उसकी हत्या करके शव को सेफ्टी टैंक के अन्दर फेंक दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को कुशीनगर के जटहा बाजार थाना अंतर्गत सुगौली गांव के मजरे अहिरौली टोला के रहने वाले घुरहू यादव की 48 वर्षीय पत्नी गीता देवी का शव गांव के शौचालय के टैंक में मिला था। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करने के उपरांत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था।

पति पत्नी के बीच आई बहू: बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से मृतका के पति घुरहू यादव का अपनी पुत्रवधू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका घुरहू की पत्नी गीता देवी लगातार विरोध कर रही थी। इसी विरोध के कारण ससुर और पुत्रवधू ने मिलकर सास की हत्या कर दी। मामले को छुपाने के उद्देश्य से महिला के शव को टॉयलेट के टैंक में फेंक दिया।

पुलिस ने किया खुलासा: महिला की हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी ससुर घुरहू यादव पुत्र स्वर्गीय मोहर और पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ससुर से जानकारी मिली है कि उसका पुत्रवधू के साथ नाजायज संबंध था, जिसका उसकी पत्नी गीता देवी विरोध कर रही थी। इसी कारण से उसकी हत्या करके शव को टॉयलेट टैंक में छुपा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला के हत्यारोपी पति और बहू को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे