Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर से कुछ दूर सरसों के खेत में फुफेरे ममेरे भाइयों का नग्न अवस्था में मिला शव, खेलते हुए देर शाम गायब हो गए थे दोनों



उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किशोर भाइयों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। नग्न अवस्था में दोनों मासूमों का शव सरसों के खेत में पाया गया है। बीते शाम दोनों किशोर घर से खेलने के लिए निकले थे, इसके बाद रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दोपहर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भक्सा गांव के रहने वाले सफाई कर्मी के भतीजे और भांजे का सरसों के खेत में निर्वस्त्र अवस्था में शव पाया गया है। दोनों किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

बंधे थे हाथ पैर: बताया जाता है कि फुफेरे ममेरे भाइयों के हाथ पैर में बंधन लगे हुए थे उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था, दोनों निर्वस्त्र अवस्था में थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्यारे ने किशोरों के मुंह में इसलिए कपड़ा ठूंस दिया होगा कि दोनों आवाज ना कर सके।

छानबीन में जुटी पुलिस: मामले की जानकारी मिलते ही सहजनवा पुलिस के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस टीम ने वारदात से संबंधित साक्ष्य संकलन किया।

रहस्यमय परिस्थितियों में लापता: बताया जाता है कि भक्सा गांव के रहने वाले राकेश का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक और 12 वर्षीय भांजा प्रिंस गुरुवार के शाम घर से खेलने के लिए निकले थे, खेलते हुए गांव के बाहर कब निकल गए किसी को पता भी नहीं चला। तब से दोनों गायब थे, परिवार और रिश्तेदार दोनों किशोर को खोजने में लगे हुए थे। आसपास खोजने के बाद परिजनों ने दोनों किशोरी के बाबत आसपास के रिश्तेदारी व नातेदारी में फोन करके भी जानकारी जुटाई थी, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग न लगा। दोनों की तलाश के दौरान गांव से कुछ दूर स्थित सरसों के खेत में शव पाया गया।

ननिहाल आया था प्रिंस: बताया जाता है कि इंद्रेश की बहन का विवाह चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार गांव के रहने वाले राकेश से हुआ है। राकेश का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस घूमने के लिए अपने मामा के घर आया हुआ था।

क्या कहती है पुलिस: मामले में गोरखपुर पुलिस का कहना है कि थाना सहजनवा में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे