Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोली मारकर पत्नी की हत्या, लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर भाग गया पति




उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारकर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत करार दे दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बजरंग नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी चंद्रमोहन सिंह ने 45 वर्षीय संगीता सिंह को लाइसेंसी गन से गोली मार दिया। गोली संगीता के पेट में लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई।

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था फौजी: बताया जाता है कि रिटायर्ड फौजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। नौकरी करने के लिए वह बजरंग नगर कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता था। 

घरेलू विवाद में हत्या: बताया जाता है कि बुधवार की शाम रिटायर्ड फौजी का पत्नी से किसी बात को लेकर नोक झोंक हो गया, पत्नी से गहमागहमी के दौरान फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी पर फायर कर दिया। 

मचा हड़कंप: गोली चलने की आवाज सुनते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया, जिससे मोहल्ले वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही वारदात को अंजाम देने के बाद रिटायर्ड फौजी मौके से बंदूक सहित भाग निकला। मोहल्ले वालों की सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

प्रतापगढ़ का निवासी है फौजी: फौजी के बारे में बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर गांव का रहने वाला है। वह बीते दिनों से पत्नी के साथ किराए के मकान में बजरंग नगर में रहता था।

बोले इंस्पेक्टर: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे