Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आधी रात के बाद महिला को मारी गोली, गंभीर दशा में रेफर



उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आधी रात के बाद पुरानी रंजिश के चलते एक दलित महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गंसरी गांव में रंजिश के चलते हुई फायरिंग में महिला घायल हो गई, हालांकि शुक्र यह रहा कि गोली महिला के पैर में लगी है, जिसे जिला मुख्यालय में प्राथमिक उपचार के उपरांत प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर परिजनों में दहशत का माहौल है।

विवाद का वास्तविक कारण: बताया जाता है की गंगा कछार की 50 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है, इससे पहले भी 26 नवंबर को इसी विवाद के कारण फायरिंग हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। अब फिर दोनों पक्षों के टकराव में गोली लगने से महिला घायल हो गई है।

पुलिस मुस्तैद: घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई, महिला श्रीमती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने महिला को बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज के SRN अस्पताल रेफर कर दिया है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सतर्क: फायरिंग के बाद गांव में संदीपन घाट पुलिस जमी हुई है, पुलिस गांव के स्थित पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं संदिग्धों की तलाश भी जारी है। क्षेत्राधिकारी चायल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विवादित रहा इलाका: 26 नवंबर को हुई घटना को लेकर यह इलाका पहले ही विवादों में रह चुका है, एक बार फिर गोली कांड से पुलिस सतर्कता बनाए हुए हैं, 26 नवंबर को युवक की मौत से गांव में रंजिश बनी हुई थी। जिसके परिणाम स्वरूप रात के 2:00 बजे गोली चलने की वारदात हुई।

बोले सीओ: मामले में चायल क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रात के 2:00 बजे घटना की जानकारी मिलते ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


Below Post Ad

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे