Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।


8 मार्च को 51 वीं यू पी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल के निर्देशन में आयोजित रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। उपस्थित कैडेटों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता की वकालत करने के लिए मनाया जाता है. साल 2025 में, इस दिवस की थीम "एक्सलरेट एक्शन" (Accelerate Action) लैंगिक समानता के लिए शीघ्र और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देती है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अहम योगदान दे रही है। यह दिन हमें सशक्तिकरण बढ़ाने और सभी के लिए एक समावेशी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करता है। महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने प्राचार्य का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक परंपरा या औपचारिकता नहीं बल्कि समाज की उन्नति और विकास की सबसे अहम बुनियाद है। आज जब हम महिलाओं की ताकत और उपलब्धियों की बात करते हैं तो 08 मार्च का दिन खुद ब खुद एक प्रतीक बन जाता है। यह सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। जागरूकता रैली महाविद्यालय से नगर के मुख्य मार्ग व वार्डो से होकर महाविद्यालय में आकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र कुमार, अंडर ऑफिसर विनय पाण्डेय, दीपक, शैलेश तिवारी, गणेश यादव, सुधीर,राजीव गुप्ता, संजीत गुप्त, आरती चौधरी व महिमा सहित कई कैडेट्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे