Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का गांव चलो अभियान


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया ।


11 अप्रैल को गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने जिले भर में घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों पर साफ-सफाई की। बूथ पर चौपाल लगाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इसी के साथ ग्रामीणों को भाजपा की पत्रक व पुस्तक वितरित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बलरामपुर सदर के ग्राम बेलवा सुल्तानजोत के बूथ संख्या-19, 20 व 21 पर घर-घर सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। बूथ पर स्थित मंदिर पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।


इसी के साथ ही बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों को यूपी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष बोले कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। आज केन्द्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में भाजपा स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान का उत्थान करने का संकल्प लेकर पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रधान भानू जायसवाल, सूरज सोनकर, शिवम पाण्डेय, पिंटू शुक्ल, अभिषेक जायसवाल, विजय मौर्या, साहब शरण सोनकर, ओंकार मौर्या व मोतीराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में मंडल चाउरखाता के ग्राम महराजगंज में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया। श्री रस्तोगी बोले कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सभी वर्गों के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे