Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपायों ने मनाया स्थापना दिवस



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रविवार को भाजपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया। तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की। इसी क्रम में अटल भवन पर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने 6 अप्रैल को बताया कि रविवार को आगामी 26 अप्रैल तक स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1980 में जनसंघ से अलग होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी। 45 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की तीन बार केन्द्र में एवं 19 राज्यों में सरकार बन चुकी है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता आज संगठन में बड़े से बड़े पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बूथ व मंडल के चुनाव पूर्ण हो चुके हैं। 2014 के बाद भाजपा का सभी जिले में कार्यालय स्थित है। पूरे प्रदेश में 86 व पांच क्षेत्रीय कार्यालय बनाए गए हैं। कहा कि भाजपा सरकार में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हुआ है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। हर मंडल में एक विश्वविद्यालय सरकार की ओर दिए गए हैं। बलरामपुर जिले में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। जिले में देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद का भी गठन किया गया है। पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, अयोध्या दीपोत्सव, ब्रज रंगोत्सव व काशी की देव दीपावली जैसे अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक पर्यटक आवागमन वाला प्रदेश बन गया है। महाकुंभ में देश विदेश से लगभग 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। साढ़े सात लाख नौकरियां बीजेपी की सरकार में लोगों को मिली हैं। इसी तरह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 15 करोड़ लोगों को सरकार की ओर मुफ्त में राशन बांटा जा रहा है। नवंबर 2020 में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सरकार ने लागू किया है। इसके पूर्व भाजपाइयों ने कार्यालय पर आतिशबाजी व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह,जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, अंशुमान शुक्ल, अलोक रंजन पाण्डेय, जयंत सिंह, संत मणि तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे