Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शादी के सपने पर मातृ-हत्या का खून... कानपुर में बेटे ने चाकू से भरी 'मां' की चुप्पी!

कानपुर। एक मां का सपना था कि उसका बेटा सही लड़की से शादी करे। बेटे का सपना था, मां उसकी पसंद को माने। लेकिन दोनों के सपनों की यह टकराहट, एक खौफनाक हकीकत में बदल गई। कानपुर नगर के हनुमंत विहार इलाके में बेटे ने चाकू के वार से अपनी सगी मां की जान ले ली। वजह शादी को लेकर घर में चल रहा विवाद।



जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे राजा को एक लड़की से शादी करनी थी, लेकिन मां को वह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर घर में बहस होती रही। कहासुनी ने इतनी भयावह शक्ल ले ली कि राजा ने गुस्से में आकर चाकू उठा लिया और अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मां खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर गई और वहीं दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मां अपनी बेटी के घर इलाज के सिलसिले में आई हुई थी। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि मां-बेटे की यह मुलाकात आखिरी बन जाएगी। जिस घर में मां अपने जख्मों का इलाज करवाने आई थी, वहीं उसका सबसे बड़ा जख्म बन गया उसका खुद का बेटा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, महेश कुमार ने मीडिया को बताया कि विवाद की जड़ शादी से जुड़ा मतभेद था। बेटा अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि मां को वह रिश्ता स्वीकार नहीं था। इसी बहस के दौरान बेटे ने जानलेवा हमला कर डाला।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। मोहल्ले में मातम पसरा है, और एक सवाल सबके मन में गूंज रहा है — क्या एक शादी की जिद, एक मां की जान से ज्यादा ज़रूरी थी?

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे