हरदोई के पाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने हत्या कर फांसी के फंदे से लटकने की जताई आशंका, ससुराल के आधा लोगों के खिलाफ एफआईआर,
उत्तर प्रदेश के हरदोई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम पाली थाना क्षेत्र के तिमुरपुर गांव में रहने वाले विमल सिंह की पत्नी भावना सिंह का शव घर के भीतर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मामले की जानकारी मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
दहेज मांग का आरोप
पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंगपुर गांव के रहने वाले मृतका के पिता राम प्रताप सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति विमल सिंह, ससुर शारदा बक्स सिंह, सास नन्ही देवी, देवर कमल सिंह, ननद बिट्टा देवी व इनके घर में रहने वाला हरीबाबा यादव आए दिन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। 5 वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद से भावना को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले रोज-रोज मारपीट व गाली गलौज किया करते थे।
हत्या के बाद भाग गए परिजन
रामप्रताप सिंह का आरोप है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री भावना देवी की हत्या करके ससुराल वाले दुपट्टे से शव को फांसी के फंदे से लटका कर भाग गए हैं। बेटी के ससुराल पहुंचने पर ससुराल वाले नहीं मिले। बेटी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। हत्या का अंजाम देने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका गया है।
मुकदमा दर्ज
पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने विमल सिंह पुत्र शारदा बक्स सिंह सहित परिवार के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ित करने और दहेज प्रतिषेध अधिनियम ¾ के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना सर्किल ऑफिसर शाहाबाद के द्वारा की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ