कौशांबी सराय अकिल पुलिस ने बुजुर्ग महिला के हत्या का किया खुलासा, रेप के बाद निकाला दबाकर महिला की की गई थी हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी पुलिस ने इंसानियत को शर्मसार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। 65 वर्षीय महिला से अवैध संबंध बनाने की चेष्टा कर रहा था, उसके इनकार करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 मई को सराय अकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव में 65 वर्षीय महिला सवारी देवी का शव उसके घर के अंदर पाया गया था। चिकित्सीय परीक्षण में रेप के बाद हत्या का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया था।
बुजुर्ग महिला से संबंध की जिद
दरअसल, प्रेमी 65 साल की बुजुर्ग महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिससे उसका प्रेमी आग बबूला हो गया। उसने निर्दयतापूर्वक अपने दोनों हाथों से उसका गला घोट दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला के घर से जब बदबू आने लगी तब आसपास के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने जांच में पाया कि दिनेश महिला के घर खाने पीने का इंतजाम जैसे सब्जी राशन की व्यवस्था के साथ-साथ घरेलू काम को बांटने में की मदद करता था। इसी दौरान उसने महिला की हत्या की थी।
कॉल करके घर पहुंचा था प्रेमी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात दिनेश ने सवारी देवी से मिलने से पहले फोन किया था, इसके बाद वह सवारी देवी के घर पहुंच गया। इस दौरान उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहा, लेकिन महिला ने साफ मना कर दिया। तब दिनेश में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद उसका मोबाइल लेकर भाग निकला था।
अकेली रहती थी महिला
पुलिस ने बताया कि शादी के 6 साल बाद महिला का पति उसे छोड़कर कहीं चला गया था। इसके बाद वह अकेली रह गई थी। तब से अपने घर में अकेले जीवन गुजारती थी, इसी दौरान उसका गांव के दिनेश सहारा मिला तो बेहतर संबंध हो गया था।
बोले एएसपी
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर महिला का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।