सोनभद्र में दफनाई गई मछलियों को ग्रामीणों ने लूट लिया। दर्जनों ग्रामीण एक साथ पहुंचे, वह अपने साथ दफनाई गई मछलियों को लेकर चलते बने। जानिए क्या है पूरा मामला…
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में प्रतिबंधित मांगुर मछलियों के लूट का मामला प्रकाश में आया है। विभागीय कार्रवाई के बाद ट्रक भर मछलियों को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया था। जिसे ग्रामीणों ने लूट लिया। मामले का वीडियो इंटरनेट के जरिए प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रांची से डीसीएम ट्रक के जरिए प्रतिबंधित 20 कुंतल मांगुर मछलियां मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ जा रही थी। मुखबिर की सूचना के जरिए मंडी सचिव व मत्स्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 कुंतल मछलियों को जब्त कर लिया था। मछलियों को नष्ट करने के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलोली गांव के क्षेत्र में दफन किया गया था। जिसे ग्रामीण लूट ले गए।
प्रतिबंधित है मांगुर मछलियां
बताया जाता है कि मांगुर मछलियां पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जिसके क्रम में मंडी सचिव और मत्स्य विभाग ने कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने डीसीएम ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
मछलियों की लूट
बताया जाता है कि मछलियों को गड्ढे में दफनाते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, देखते ही देखते दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके हाथ जितनी भी मछलियां आई वह उतनी मछली लेकर चलता बना। वीडियो में साफ दिखाई पड़ता है कि मछलियां लूटने वालों की बाढ़ सी आ गई है, जैसे उन्हें मछली नहीं कोई खजाना मिल गया हो।
अब होगी मछली पार्टी
वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। मंडी सचिव और मत्स्य विभाग ने अपना काम करके मछलियों को दफन करने की कार्रवाई शुरू की थी लेकिन उससे पहले ही लूट मच गई। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कुछ भी हो मंडी सचिन और मत्स्य विभाग ने लोगों के घर मछली पार्टी का पूरा इंतजाम कर दिया है। वहीं एक यूजर ने व्यंग कसते हुए कहा कि इस दौरान आबकारी विभाग को भी पीछे नहीं रहना चाहिए था। वह भी डिस्पोज करने की व्यवस्था कर देते तो पार्टी भरपूर रंगीन हो जाती। हालांकि कुछ भी हो पूरे मामले का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। जिसे यहां आप भी देख सकते हैं 👇
सोनभद्र में मछली के लूट, मंडी सचिव व मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित मछली मांगुर भरे ट्रक को पकड़ कर की थी कार्रवाई, राबर्ट्सगंज कोतवाली के तितौली में 20 कुंतल मछलियों को किया था दफन, दफन करने के बाद ग्रामीणों ने मचाई लूट pic.twitter.com/G4z38WgaRf
— crime junction (@crimejunction) May 16, 2025
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ