यूपी में 25 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महानिदेशक कार्यालय से तबादले की लिस्ट जारी | CRIME JUNCTION यूपी में 25 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महानिदेशक कार्यालय से तबादले की लिस्ट जारी
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी में 25 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महानिदेशक कार्यालय से तबादले की लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में 25 PPS अफसरों का तबादला, लखनऊ औरैया अमरोहा गोंडा बिजनौर अंबेडकर नगर सहारनपुर सहित कई जिलों में तैनात रहे पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर।

PPS transfer list, 25 police upadhikshak ka tabadala, 25 डीएसपी ट्रांसफर, Deputy Superintendents of Police transfer,


उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय महानिदेशक लखनऊ कार्यालय से पीपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। अपने पदों पर तैनात अधिकारियों को तत्काल कार्य मुक्त करते हुए नवीन तैनाती का कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यूपी के अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट में तैनात 25 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला करके, उन्हें उनके तैनाती के पद से कार्यमुक्त करते हुए नवीन तैनाती जनपद के लिए रवाना कर दिया गया है।


किसका कहां हुआ तबादला

सुशील कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सीतापुर को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया।


अमित कुमार श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर जनपद सहारनपुर स्थानांतरित हुए।


देवेन्द्र कुमार-। मण्डलाधिकारी (वी०के०), गाजियाबाद को सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा ट्रांसफर हुए हैं।


भरत पासवान पुलिस उपाधीक्षक, जनपद-औरैया को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद श्रावस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रिता पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बागपत से पुलिस उपाधीक्षक, पी०टी०एस०, गोरखपुर स्थानांतरित की गई हैं।


भरत कुमार सोनकर पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उ०प्र० लखनऊ स्थानांतरित हुए हैं।


ज्ञानेन्द्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, उ०प्र० लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाए गए हैं।


अंकित तिवारी पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, पी०टी०सी०, सीतापुर के लिए ट्रांसफर हुए हैं।


 डॉ अजय कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अमेठी को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है।


अरुण कुमार सिंह- V पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अमरोहा से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद महोबा को रवाना किए गए हैं।


शैलेन्द्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद औरैया भेजे गए हैं।


शक्ति सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बदायूं से पुलिस उपाधीक्षक,जनपद अमरोहा स्थानांतरित हुए हैं।


हरीश सिंह भदौरिया पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बागपत से पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) जनपद मथुरा भेजे गए हैं।


स्वतंत्र कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद का सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर तबादला किया गया है।


बलराम पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गाजीपुर से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद भदोही भेजे गए हैं।


स्नेहा तिवारी पुलिस उपाधीक्षक, जनपद झांसी से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चंदौली के लिए रवाना की गई है।


तनु उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कानपुर देहात को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


शिवाजी सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ अब पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उ०प्र० लखनऊ के दायित्व का निर्वहन करेंगे।


आलोक सिंह ।। पुलिस उपाधीक्षक, जनपद मथुरा अब पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बिजनौर की कमान संभालेंगे।


प्रवीण मलिक पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा), जनपद मथुरा को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया है।


रामसूरत सोनकर पुलिस उपाधीक्षक, जनपद प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यू०पी०पी०सी०एल०, लखनऊ स्थानांतरित हुए हैं।


 प्रदीप सिंह चंदेल पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सोनभद्र को पुलिस उपाधीक्षक,जनपद अम्बेडकर नगर भेजा गया है।


सुधीर कुमार तोमर पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर को अब पुलिस उपाधीक्षक,सतर्कता अधिष्ठान, उ०प्र० लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।


श्रेष्ठा पुलिस उपाधीक्षक, जनपद शामली को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बागपत ट्रांसफर हुई है।


नीरज सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सहारनपुर अब पुलिस उपाधीक्षक,सतर्कता अधिष्ठान, उ०प्र० लखनऊ में नई जिम्मेदारी निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com