Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:ममता की चुप्पी ने ले ली जान? रिश्तेदारी में जाने की जिद बनी आत्मघाती वजह, पति मुंबई में गांव में मातम पत्नी ने की आत्महत्या

गोंडा के भरवनगांव में तीन बच्चों की मां ममता ने की आत्महत्या। रिश्तेदारी में जाने की जिद पर पति से हुआ था विवाद। मां ने जताई  आशंका, पुलिस जुटी जांच में।


कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरावन गांव में रविवार को दर्दनाक घटना ने परिवार को सदमे में डुबो दिया। तीन बच्चों की मां और 12 साल पुरानी गृहस्थी की नींव रखने वाली ममता देवी ने अपने ही घर के छत में लगे हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन सवाल अब भी गूंज रहा है कि क्या ये सिर्फ इतनी सी बात पर आत्महत्या कर सकता है, या इस मौत के पीछे कुछ अनकहा राज छिपा है?


भरे परिवार में भी अकेली थी ममता

बताया जाता है कि घटना के वक्त ममता के सास-ससुर और तीनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। लेकिन किसी ने इसकी चीख नहीं सुनी, न कोई हलचल देखा। ममता ने साड़ी से फंदा बना कर अपनी जिंदगी की किताब का आखिरी पन्ना लिख दिया। जिस मां ने, न जाने कितनी बार बच्चों को जिस कमरे में सुलाया होगा, खुद आज उस छत के हुक लटक कर सो गई।


पति मुंबई में, जेठ लुधियाना में

ममता के पति सिपाही लाल राजभर पिछले दो साल से मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि जेठ पंजाब के लुधियाना में काम करके रोजी रोटी का इंतजाम करता है। इस बिखरी हुई पारिवारिक तस्वीर के बीच ममता गांव में अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ रह रही थी।


रिश्तेदारी में जाने की थी जिद

ममता की मां कृष्णावती के अनुसार तीन दिन पहले बेटी ममता से बात हुई थी। वह किसी रिश्तेदारी में जाने की बात कर रही थी, लेकिन उसके पति ने मना कर दिया था। उसके बाद न जाने ऐसा क्या हुआ, जो उसने ऐसा खौफनाक फैसला ले लिया।


क्या सिर्फ एक मना करना इतना भारी पड़ा?

कृष्णावती को अपनी बेटी की मौत पर संदेह है। निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए हैं।

थाना अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे