गोंडा के मनकापुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि भारत में सिंदूर ऑपरेशन के तहत बदला ले लिया है। अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। सिंधु जल, कश्मीर और राफेल पर मंत्री के तीखे बोल। जानिए पूरा मामला।
गोंडा: भारत की सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश में अब हर्ष और गर्व का माहौल है। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का बयान सामने आया है, ऑपरेशन सिंदूर ने राजनीतिक गलियारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक हलचल मचा दिया है। मंत्री ने साफ कहा, कि "हमें गर्व है कि हमने बदला ले लिया है। अब भारत पहले जैसा सहनशील देश नहीं रहा है। अब समय-समय पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा"
गोंडा में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा कि अब तक भारत बार-बार संयम दिखाता रहा, इसके बावजूद हमारे देश के निर्दोष नागरिक मारे जाते रहे। उन्होंने नदी के पानी को रोकने वाले मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हमारे देश को पानी की जरूरत नहीं है? अपने संसाधन को क्यों एक दुश्मन देश को सौंपे जो हमारे लिए अक्सर शाजिशे रचता रहता है।
बदले की कार्रवाई नहीं न्याय
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व को संदेश दिया है कि, नया भारत अब अपनी आत्मरक्षा के लिए हर सीमा से गुजर सकता है। मंत्री का दावा है कि हमने दुश्मनों को केवल मुंहतोड़ जवाब ही नहीं दिया बल्कि उनको ऐसी चोट दी है कि वह लंबे समय तक इसे याद रखेंगे। सांसद ने संकेत दिया कि सिंधु जल समझौते पर भारत की नरमी अब इतिहास बनने वाली है। उन्होंने कहा कि, "हमने एक दो नहीं सौ बार मौका दिया, लेकिन बार-बार हमारे जवान और नागरिक मारे गए, तो अब यह बेहद जरूरी हो गया था कि हम अपने नरम रवैये को छोड़ें।
विपक्ष पर तीखा वार
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी सैन्य कार्रवाई होती है, विपक्ष उसके सबूत मांगने लगता है। "इससे पहले राफेल पर सवाल उठे, जिसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर सवालिया निशान लगाया गया। आज जब सेना ने फिर जवाब दिया है तो कुछ लोग फिर राजनीति में उलझे हुए हैं।" इस दौरान राजा भैया ने राफेल लड़ाकू विमानों की ताकत को उजागर करते हुए तंज कस दिया कहा कि,"नींबू-मिर्ची की बात करने वालों को अब उनकी असली ताकत समझ आ गई होगी। हम लोगों ने नींबू मिर्ची लगाई जरूर है लेकिन तेल नहीं लगाते हैं”
सिर्फ निर्णय लेने का वक्त
राजा भैया ने कश्मीर में पंडितों के हुए नरसंहार और नागरिकों की लगातार हो रही हत्याओं का हवाला देते हुए कहा कि हमने कई वर्षों तक सिर्फ उदारता दिखाई है, इसके बदले हमारे देशवासियों का खून बहाया गया है। लेकिन अब नहीं, भारत को दृढ़ होना होगा।
सेना के जवानों को खुली छूट
सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी पर केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा, कि हमारी सेना खूब जानती है कि कहां किसे और कैसे जवाब देना है। हम चाहते हैं कि दुश्मन के हर तोप को निशाना बनाकर चुप करा दिया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अब भारत कोई नरमी नहीं बरतेगा, भारत की विदेश नीति “एक हाथ में कूटनीति है तो दूसरे में शक्ति है” जिसके सिद्धांत पर चलेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ