Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बर्गर न मिलने पर महिला ने काट लिया हाथ का अंगूठा, अधिकारियों के सामने हुई बेहोश, महिलाओं के नाराजगी के अजब गजब मामले

बागपत और सिद्धार्थनगर से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है, बर्गर न मिलने पर नाराज पत्नी ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया, वहीं दूसरी तरफ महिला ने बाइक सवार युवक को चप्पल से पीट दिया। पुलिस दोनों मामलों के जांच में जुटी है। 



यूपी के दो अलग-अलग जिलों में महिलाओं की नाराजगी में चौंकाने वाली घटनाएं देखने को मिली हैं। दोनों के मामले इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बागपत में एक महिला अपना पसंदीदा बर्गर न मिलने पर इतनी नाराज हो गई, कि उसने धारदार चाकू से अपने हाथ का अंगूठा काट लिया। वही सिद्धार्थनगर के महिला की नाराजगी भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं। महिला ने बाइक सवार युवक का कॉलर पकड़ कर चप्पलों से सारे बाजार पिटाई कर दी। दोनों घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल ही नहीं हुई बल्कि देखने वालों के कान खड़े कर दिए।


बर्गर न मिलने पर बड़ा तमाशा

 बागपत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवाड़ा गांव में रहने वाली विवाहित महिला ताहिरा ने खौफनाक कदम उठा लिया, उसने अपने एक हाथ में सब्जी काटने वाले चाकू लेकर दूसरे हाथ के अंगूठे को काटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि उसके पति ने पांच बर्गर खरीदे थे लेकिन महिला को उसने एक भी बर्गर नहीं दिया। जिससे उपजे विवाद ने इतना तूल पकड़ की महिला खुद पर हमलावर हो गई। हाथ पर चाकू मार कर खुद को घायल कर लिया। हालांकि यह घर के अंदर की बात थी मामले में तमाशा तब हुआ जब महिला शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पति पर आरोप लगाने के लिए अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हो गई। जहा अधिकारियों के सामने पहुंचते ही गिर कर बेहोश हो गई। तत्काल मौके पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवा कर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला ने पति नदीम, देवरा नसीम सहित चार अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही पति का कहना है कि सारी नाराजगी की जड़ महज एक बर्गर है, इसके न मिलने पर इतना बड़ा तमाशा खड़ा हो गया है।


सिद्धार्थ नगर कांड 

महिला के नाराजगी की दूसरी बड़ी घटना सिद्धार्थनगर जिले में देखने को मिली है। यहां एक महिला ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। पूरा मामला उसका राजा पुलिस सहायता केंद्र के पास का बताया जा रहा है, हालांकि इस महिला के नाराजगी की वजह पता नहीं चल पाई है। लेकिन वायरल वीडियो महिला की नाराजगी को प्रदर्शित करने के लिए काफी है। जिसमें महिला बाइक सवार युवक का कॉलर पकड़कर चप्पल से धड़ाधड़ पिटाई करती है।


अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो इंटरनेट पर ट्रोल होते ही विचार व्यक्त करने वालों की बाढ़ सी आ गई है, कुछ लोगों ने पिटाई करने वाली महिला को साहसी करार दिया है वहीं कुछ ने कानून हाथ में लेने को लेकर सवाल उठाया है। मामले में लोगों के अलग-अलग मत देखने को मिले हैं। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए महिला और युवक दोनों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर बहस तेज

दोनों मामलों ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कहीं महिलाओं के गुस्से को न्याय की लड़ाई बताया जा रहा है, तो कहीं इसे भावनात्मक अतिरेक से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि बागपत और सिद्धार्थनगर, पुलिस दोनों ही मामलों में एक्शन लेने के लिए तत्पर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें संबंधित खबर: वीडियो वायरल: महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, वजह बनी रहस्य


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे