Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में करंट लगने से पिता पुत्री की मौत, मां झुलस कर गंभीर

गोंडा में करंट के चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत मां गंभीर, टुल्लू पंप में करंट उतरने से हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में मां का इलाज जारी। 



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में करंट के चपेट में आने से पिता पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही मां गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव के मजरे खेरी में टिल्लू में करंट उतरने से पिता पुत्री हादसे के शिकार हो गए, बचाव के लिए दौड़कर आई मां भी झुलसकर घायल हो गई। जिसे गोंडा से रेफर कर दिया गया है।


बिटिया के बचाव में आया पिता

बताया जाता है कि 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर की 22 वर्षीय विवाहित बेटी डॉली भोजन करने से पहले ताजा पानी निकालने के लिए टिल्लू ऑन की थी, जैसे ही वह पानी के पास पहुंची, उसकी चीख निकल पड़ी। टिल्लू में करंट होने के कारण पानी में फैल चुका था। करंट लगते ही डॉली की आवाज सुनकर पिता लक्ष्मी शंकर दौड़ पड़े। तुरंत वह भी करंट के चपेट में आ गए। बेटी की आवाज के बाद पति की आवाज सुनकर पत्नी भी बचाव में दौड़ पड़ी। जिससे करंट का झटका लगते ही वह दूर जा गिरी।


परिजनों में कोहराम 

हादसा होते ही परिवार में कोहराम मच गया, लाइट काट कर पिता पुत्री और मां के स्थित का जायजा लिया गया, तो पिता पुत्री की मौके पर की मौत हो चुकी थी। मां को गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पिता पुत्री की एक साथ हुई मौत से परिजनों व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी जब बेटी के ससुराल पहुंची, तो एक साथ दोनों घरों में मातम फैल गया।


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में नगर कोतवाल ने बताया कि रात में घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पिता पुत्री का शव पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। महिला घायल है, जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे