गोरखपुर के सहजनवा में पत्नी की हत्या करके थाने पहुंचा पति, अवैध संबंधों के शक में गला रेत कर पत्नी की कर दी हत्या।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पत्नी की अवैध संबंधों शक में प्रदेश से वापस लौटे पति ने गला रेत कर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के सामने पहुंचकर पति ने आत्मसमर्पण कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 9 के रहने वाले पति अंगद शर्मा ने अपनी पत्नी नेहा की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया, जहां उसकी बातों को सुनकर पुलिस वालों को भी यकीन नहीं हुआ।
पत्नी की हत्या करके आया हूं:थाने पर बोल पाती
अंगद थाने पर पहुंचकर बोला कि वह अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर आया है, जाओ उसके शव को उठा लो। उसकी बातों पर पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ लेकिन उसके स्थिति को गौर से देखने के बाद पुलिस को वास्तविकता का अंदाजा लग गया। उसके हाथ और कपड़ों में खून के दाग लगे हुए थे। तुरंत ही स्थानीय पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर जांच के लिए फॉरेसिकम बुलाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
2 साल पहले की थी शादी
दरअसल अंगद शर्मा गांव की ही रहने वाली नेहा से प्यार करता था, लेकिन यह बात दोनों के घर वालों को नागवार गुजरी, तब दोनों ने घर वालों के विपरीत कोर्ट मैरिज कर लिया था। इसके बाद दोनों लंबे समय तक घर से भागे रहे, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद वापस अपने वतन लौट आए। जहां अंगद नेहा को घर छोड़कर रोजी-रोटी के लिए कर्नाटक चला गया था।
किराए के मकान में रहते थे दोनों
2 महीने पहले वापस गांव लौटने के बाद अंगद सीधे अपने घर ना जाकर के सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले बुधराम के मकान में किराए का कमरा ले लिया था। पत्नी घर पर रहती थी वह रोजी रोजगार के लिए प्रदेश (कर्नाटक) चला गया था। इसी दौरान अंगद को पत्नी पर कब शक हो गया किसी को कुछ पता नहीं चला।
20 दिन पहले लौटा
अंगद 20 दिन पहले कर्नाटक से वापस लौट आया, इस दौरान उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा, लेकिन दोनों के बीच उत्पन्न हुए मतभेद के बारे में किसी को भनक भी नहीं लगी थी, बुधवार के सुबह अचानक सन्नाटा जब शोरगुल और चीख पुकार में तब्दील हुआ, तब लोगों का ध्यान अंगद के कमरे तक पहुंचा। वहां का नजारा बेहद चौंका देने वाला था।
खून से लाल था कमरा
लोगों की माने तो अंगद के कमरे का दृश्य बेहद खौफनाक था, पूरे फर्श पर खून के छींटे पड़े हुए थे, नेहा अचेतन अवस्था में खून से लतफथ पड़ी हुई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए लोगों को हत्या का आकलन हो गया, उसे अस्पताल पहुंचाने की जब तक जुगत की जाती तब तक नेहा दम तोड़ चुकी थी। पति मौके से नदारद था। पत्नी की हत्या करने के बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंच गया था।
बोले एसपी
मामले में पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ