Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक के बाद दूजा अवैध संबंध, राज छुपाने के लिए पूरे परिवार को दिया जहर

कर्नाटक के हसन जिले में महिला ने अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए परिवार के लोगों को दिया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच खुला राज, महिला गिरफ्तार।

Karnatak-Hassan-Belur-avaidh-sambandh-Parivar-ko-jahar-Chaitra


कर्नाटक के हसन जिले में एक महिला ने अपने अवैध संबंध के राज को छुपाने के लिए परिवार वालों को जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे सभी के स्थित बिगड़ गई। तत्काल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेलूरू गांव के रहने वाले गजेंद्र और उसके दोनों बच्चों की तबीयत एकाएक बिगड़ गई जिससे उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पति को शक हो गया, जिससे पत्नी का कारनामा उजागर हो गया।


पेट दर्द से बिगड़े हालात 

दरअसल, भोजन करने के बाद बच्चों और पति के पेट में अचानक से दर्द होने लगा, मामूली से शुरू होने वाला दर्द लगातार बढ़ता गया। जिससे बच्चों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। तत्काल पति बच्चों सहित अस्पताल पहुंच गया, जहां फूड प्वाइजनिंग मानकर इलाज शुरू किया, लेकिन तभी पति को लगा कि मामला फूड प्वाइजनिंग का नहीं बल्कि उसके साथ कुछ साजिश हुई है।


शादी को बीते दशक 

गजेंद्र और चैत्रा का 11 वर्ष पहले विवाह हुआ था, वर्तमान में चैत्रा 8 वर्षीय और 10 वर्षीय दो बच्चों की मां है। लेकिन बीते कुछ दिनों से तीसरे के दखल से पूरी गृहस्थी की बुनियाद हिल रही है। एक के बाद एक महिला के अवैध संबंधों के कारण पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच गया है। इसके बाद महिला ने पूरे परिवार को एक साथ मौत के मुंह में धकेल दिया।


एक के बाद दूजा अवैध संबंध 

बताया जाता है कि महिला के अवैध संबंध की कुछ दिनों पहले परिवार को भनक लगी थी। तब भी परिवार में उथल-पुथल की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तब प्रेमी पुनीत को डांट फटकार लगाकर उसे चैत्रा से दूर होने के लिए विवश कर दिया गया था। इसके बाद उसने चैत्रा से दूरी बना ली। तब घर के अंदर की बात घर के अंदर ही दफन होकर रह गई थी, लेकिन, इस बार की वारदात परिवार के लोगों के जान पर बन आई, तब मामले में पुलिस को अवगत कराया गया। जिससे मामला उजागर होने के बाद अब चैत्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


प्रेमी को खोने का डर 

बताया जाता है कि महिला का इन दिनों शिबू से प्रेम प्रसंग चल रहा है, वही पिछली बार की तरह इस बार चैत्रा को परिवार के द्वारा आपत्ति जताए जाने व प्रेमी के जुदाई का खौफ सताने लगा। जिससे वह डर गई। वह दोबारा अपने प्रेमी को खोना नहीं चाहती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि चैत्रा ने भोजन में जहर मिलाकर दे दिया। भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग अचानक से बीमार हो गए।


 पति के शक के बाद पत्नी गिरफ्तार 

पति गजेंद्र को आशंका हुई कि निश्चित ही उसके साथ कोई बड़ी साजिश की गई है, नहीं तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ उसकी पत्नी की भी तबीयत बिगड़ गई होती। मामले में पुलिस में शिकायत करने के बाद, आरोपी महिला को हिरासत में ले लिए गया है। जबकि महिला का जिस युवक शिबू से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वह अभी पुलिस के पहुंच से दूर है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे