Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी प्रेमिका की हत्या, धान के खेत में मिला शव, मिट्टी में धंसा था चेहरा

कौशांबी के चरवा में प्रेमी युगल की हत्या, धान के खेत में महिला पुरुष का मिला शव, पति से रूठ कर मायके रहती थी महिला, पुरुष का पत्नी से टूटा था संबंध। 



उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में प्रेमी प्रेमिका का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दिल दहला देने वाली घटना धान के खेत में हुई है। जिसमें पानी भरा हुआ था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को चरवा थाना क्षेत्र के मलाका गांव के पास धान के खेत में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लग गई है।



मृतकों की पहचान 

बताया जाता है कि मृतक महिला और पुरुष चरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। 45 वर्षीय गुड़िया देवी भिखारी लाल का पुरवा की निवासिनी है, तो वहीं मृतक गोरेलाल गौहानी गांव का रहने वाला है। धान के खेत में मिट्टी में धंसा हुआ दोनों का शव मिलने से इलाके चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग दोनों की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।


शराब की बोतल, बाइक बरामद 

बताया जाता है कि दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान देखे गए हैं, वही घटनास्थल के पास बियर की बोतल और मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब के नशे में होने के बाद दोनों पर हमला किया गया होगा, जिससे भगाने के दौरान दोनों मिट्टी में गिर गए, नशे की हालत में होने के कारण वह अपने स्थान से उठ नहीं सके और उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने मृतकों के शरीर पर चोट के कुछ खास निशान नहीं पाए जाने की बात कही है। जो चोट के निशान है उनके बारे में कहा कि देखने में ऐसे लगते हैं कि किसी जानवर ने काटा होगा।


एक साथ बाइक पर देखे गए दोनों 

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कल दोनों एक साथ बाइक पर जाते हुए देखे गए हैं। महिला और पुरुष दोनों शराब पीने वाले थे। एसपी ने बताया कि महिला अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रह कर मेहनत मजदूरी करती थी, वही युवक की पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती है। 



मौके पर पहुंचे आईजी 

घटना की जानकारी होने पर कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और प्रयागराज के आईजी मौके पर पहुंचे। अधीनस्थ अधिकारियों को घटना का बारीकी से जांच करने के लिए दिशा निर्देश दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य कलेक्ट किया। मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग के नजरिए से भी जांच करने में जुटी हुई है।


क्या कहते हैं एसपी 

डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का दावा है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मौत की वास्तविक स्थिति साफ हो जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे