Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी में 8 IAS 15 PCS का ट्रांसफर, 23 अफसरों का हुआ तबादला, देखें तबादले की सूची

यूपी में 8 IAS और 15 पीसीएस अफसरों का तबादला, 8 आईएएस और 15 पीसीएस का ट्रांसफर, यूपी में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, आठ आईएएस और 15 पीसीएस के सेवा में फेरबदल।



उत्तर प्रदेश शासन ने 8 आईएएस और 15 पीसीएस अफसर का तबादला करते हुए लिस्ट जारी कर दी है। जिससे प्रशासनिक महकमे बड़ा बदलाव हो गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर होने से प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें 8 आईएएस अधिकारियों और 15 पीसीएस अधिकारियों का नाम शामिल है। 

8 IAS ट्रांसफ़र


आईएएस अधिकारी ट्रांसफर

आलोक कुमार-3, प्रमुख सचिव, नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं नोडल अधिकारी, वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव, पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।


 राकेश कुमार सिंह-2, सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी निभाएंगे।


 योगेश कुमार, विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को प्रभारी आयुक्त एवं निदेशक, सहकारी समितियां, उत्तर प्रदेश, बनाया गया है।


डॉ• हीरा लाल,आयुक्त एवं निदेशक, सहकारी समितियां, उत्तर प्रदेश के पद के बजाय अब सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन पद पर आसीन होंगे।


अनामिका सिंह, सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पोषण मिशन के बजाय अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के अतिरिक्त सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, की जिम्मेदारी निभाएंगी।


भवानी सिंह खंगारौत, आईएएस, प्रतिनियुक्त से अब विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के लिए स्थानांतरित हुए है।


सान्या छाबड़ा को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम से मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई बनाया गया है।


ईशा प्रिया को विशेष सचिव, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, पर्यटन पद पर आसीन, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

15 पीसीएस अफसर ट्रांसफर


पीसीएस अधिकारियों का तबादला 

दीप्ति देव यादव को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ से अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल की जिम्मेदारी मिली है।


 राज बहादुर- I, उपजिलाधिकारी, ललितपुर को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ बनाया गया है।


 जय प्रकाश- II, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर आयुक्त, गोरखपुर मण्डल की जिम्मेदारी मिली है।


 अजय कुमार राय, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर भेजा गया है।


 सब्बल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सोनभद्र के लिए स्थानांतरित किए गए हैं।


 दयाराम कुमार, उप जिलाधिकारी, प्रयागराज से उप संचालक चकबन्दी, गोरखपुर बनाए गए हैं।


 गजेंद्र कुमार- II, मुख्य राजस्व अधिकारी, अयोध्या से नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर जनपद के लिए रवाना किए गए हैं।


 कल्पना जायसवाल, उपजिलाधिकारी, बदायूँ को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूँ तैनात किया गया है।


 रोशनी यादव, उपजिलाधिकारी, ललितपुर को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पीलीभीत के पद पर ट्रांसफर किया गया है।


 बारीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सोनभद्र से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या के लिए रवाना किए गए हैं।


 भारत, उप जिलाधिकारी, गोंडा से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या स्थानांतरित हुए हैं।


अंकित कुमार, उपजिलाधिकारी, मेरठ को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


 रमेश कुमार, उपजिलाधिकारी, महाराजगंज अब प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।


 कुलदीप सिंह, उपजिलाधिकारी, कौशाम्बी को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर के लिए रवाना किया गया है।


 मनी अरोरा, उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ के रूप में नवीन तैनाती दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे