वाराणसी के शिवपुरी में सर पर गहरी चोट पहुंचा कर हत्या, युवक की मौत के बाद तीसरी पत्नी बेटी संग फरार, रात में हुआ विवाद सुबह युवक का मिला शव, तीसरी पत्नी के खोज में जुटी पुलिस।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मकान मालिक के सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मृतक के तीसरी पत्नी के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के मौत के बाद से तीसरी पत्नी बेटी सहित मौके से नदारद है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को शिवपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेपाली बाग में किराए का कमरा लेकर रहने वाले विकास का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। युवक की मौत के वास्तविक कारण की तलाश जारी है। हालांकि मृतक की पहली पत्नी ने तीसरी पत्नी के द्वारा चाकू से सिर पर प्रहार करके हत्या करने का आरोप लगाया है।
![]() |
शादी की फोटो विकास रिया |
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जौनपुर जिले का रहने वाले विकास, नेपाली बाग में किराए का कमरा लेकर दूसरी मंजिल पर रिया शर्मा नाम की एक युवती के साथ रहता था। बीती रात रिया और विकास का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह लगभग 10:00 बजे मृतक के किराए के मकान में खून से लतफथ उसका शव पाया गया। विकास के मौत के बाद से तीसरी पत्नी रिया 12 वर्षीय पुत्री के साथ मौके से फरार है।
इन्वेस्टिगेशन शुरू
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं देखे गए, लेकिन मृतक के सिर पर गहरे घाव के निशान बने हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
तीसरी पत्नी थी रिया
पति के मौत की जानकारी मिलते ही मृतक की पहली पत्नी रीता देवी मायके से वाराणसी पहुंच गई, उसने बताया कि उसका पति विकास होटल में काम करता था। उसने पहली पत्नी के अलावा दूसरी युवती से विवाह किया था, इन दिनों वह रिया शर्मा नामक युवती के साथ किराए के मकान में रहता था। सुबह उसे घटना की जानकारी मिली है। पति ने रिया से विवाह किया था किया था या नहीं, इस बात का पता नहीं है, लेकिन दोनों एक साथ रहते थे। इन्हीं कारणों से वह मायके में रहती थी।
पहले मारपीट फिर हत्या
मृतक की पहली पत्नी का आरोप है कि उसे पता चला है कि दोनों के बीच रात में मारपीट हुआ है, इस दौरान रिया ने विकास के मोबाइल को भी तोड़ दिया है। पहली पत्नी का आरोप है कि विकास की हत्या चाकू मार करके की गई है। मौके से चाकू बरामद हुआ है। पहली पत्नी की भाभी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह मोबाइल पर जीजा के हत्या की जानकारी हुई है। उनके साथ रहने वाली रिया ने हत्या किया है। आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि रीता के सारे गहने पति विकास के पास मौजूद थे, विकास की हत्या करने के बाद रिया सारे गहने लेकर चली गई है। रीता की भाभी ने बताया कि रिया का कहीं और विवाह हुआ था, जिससे उसे लड़की पैदा हुई थी। उसे विकास ने अपनी बेटी का नाम दिया था।
क्या कहती है पुलिस
मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। युवक की मौत कैसे हुई अभी इस बात को स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है? मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी के लिए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। सभी तथ्यों पर गहराई से जांच की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ