Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉक्टर नईम अली गिरफ्तार, आईसीयू में भर्ती किशोरी से की अश्लील हरकत

बरेली के इज्जतनगर में मरीज से छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, उपचार के दौरान डॉक्टर ने दलित किशोरी से की छेड़छाड़, पास्को एक्ट का आरोपी डॉ नईम अली गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस ने क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल में मरीज से रेप का प्रयास करने वाले आरोपी डॉक्टर को 100 फुटा बाग के सामने डेलापीर से गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर ने सिर्फ मरीज और भगवान रूपी चिकित्सक के रिश्ते को ही शर्मसार नहीं किया बल्कि चिकित्सा पेशे को कलंकित कर दिया।डॉक्टर के कारनामे से लोग हैरान है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार के दोपहर में जिले के इज्जत नगर पुलिस ने बारादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी नवादा के रहने वाले आरोपी डॉक्टर नईम अली पुत्र हाजी अकबर अली को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। 


भगवान नहीं शैतान था डॉक्टर

बीमारी से पीड़ित होने के बाद अच्छे स्वास्थ्य के तलाश में किशोरी जिस अस्पताल में भर्ती हुई थी, वहां डॉक्टर के रूप में भगवान नहीं बल्कि, हैवान बैठा हुआ था। उसने, किशोरी के लाचारी और अकेलेपन का फायदा उठाते हुए न सिर्फ अश्लीलता की बल्कि रेप का भी प्रयास किया। 


जानिए क्या है पूरा मामला 

दरअसल, 10 जुलाई को थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन के बीमार होने पर उसे पीर बहौडा में संचालित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया था, जब वह दोपहर बाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अकेली भर्ती थी, तभी डॉक्टर नईम अचानक से हैवान बन गया, उसने किशोरी से अश्लील हरकत करते हुए मुंह काला करने का प्रयास किया। जिससे किशोरी चीखने चिल्लाने लगी, तब डॉक्टर नईम मौके से भाग निकला। अपने साथ हुई बर्बरता को किशोरी चुपचाप सहन कर गई। 


रो-रो कर सुनाई भाई से दास्तां 

11 जुलाई को किशोरी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई, अपने भाई के साथ घर पहुंचने के बाद वह फफक फफक कर रोने लगी, उसने बताया कि जब वह अस्पताल में भर्ती थी, तब उसके साथ डॉक्टर ने कुकृत्य करने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल में डर जाने की वजह से वह किसी से यह बात नहीं कह सकी। बहन की पीड़ा सुनने के बाद भाई हैरान रह गया। उसने बहन को हिम्मत दिलाते हुए डॉक्टर के रूप में मौजूद शैतान के खिलाफ इज्जत नगर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।


डॉक्टर के नाम पर अस्पताल ने पाल रखा था राक्षस

मुखबिर खास के सूचना पर आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद उसने पुलिस के सामने अपने गुनाहों को स्वीकार करते हुए कहा कि उसने जब किशोरी को आईसीयू में अकेले भर्ती देखा, तब उसकी नियत खराब हो गई, जहां उसने किशोरी से छेड़छाड़ कर दिया था। आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि यूनिवर्स अस्पताल में वह एक डॉक्टर के रूप में नौकरी करता है।


बोले सीओ 

मामले में बरेली नगर तृतीय क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि, अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे