Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता का शव, नदी किनारे महिला का शव, पति घर से फरार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में मिला महिला का अर्धनग्न शव, गांगी नदी किनारे मिला शव, 37 वर्षीय प्रमिला के रूप में महिला की हुई पहचान। मृतका का पति फरार।



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गांगी नदी के किनारे 37 वर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कपसेठा गांव के पास नदी के किनारे 37 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। इसी दौरान महिला की पहचान हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा के बाद शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया। 


मृतका का पति लापता

बताया जाता है कि मृतका की थाना क्षेत्र के चेवार पूरब गांव की रहने वाली 37 वर्षीय प्रमिला पत्नी भानु के रूप में पहचान हुई है। मृतका के पति के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की रात से उसका पति गायब है। वही महिला दो दिन पहले से गायब बताई जा रही है।


जांच में जुटी पुलिस 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है, मृतका के परिजनों से पूछताछ जारी है, हालांकि मृतका के मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी और पति के गायब होने का रहस्य नहीं पता चल सकता है। पुलिस मामले में छानबीन करते हुए पति के तलाश में लगी हुई है। मृतका का शरीर आंशिक कपड़ों से ढका होने के कारण किसी वारदात की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।


दो बच्चों की मां थी महिला 

प्रमिला के ससुर रामलाल के मुताबिक उसके बेटे भानु का विवाह जौनपुर जिले के बर्दिया गांव की रहने वाली प्रमिला से हुआ था, प्रमिला दो बच्चियों की मां है, जिसमें एक बेटी 4 साल और दूसरे की उम्र 6 वर्ष है।


बोले एसपी 

मामले में आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांगी नदी के पुलिया के पास महिला का शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी, मौके का क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ मौके का निरीक्षण किया है। मृतका की पहचान हो गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे