बुलंदशहर में डिबाई कोतवाली क्षेत्र के कसेर कला में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी, दो दिन पहले घर से दवा लेने निकली थी युवती, भाई ने जताई हत्या की आशंका।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, ससुराल से 2 दिन पहले दवा लेने के लिए निकली युवती न मायके पहुंची, न वापस लौटकर ससुराल पहुंची, घायल अवस्था में उसका शव पाया गया है। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही भाई ने बहन के हत्या की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिबाई कोतवाली क्षेत्र में 25 वर्षीय नव विवाहिता आशिया का केसर गांव के पास शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। आशिया के शरीर पर चोट के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच करने में जुटी हुई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में विवाहित महिला आशिया 2 दिन पहले दवा लेने के लिए अपने ससुराल से डिबाई बाजार के लिए निकली थी, लेकिन वापस ससुराल नहीं पहुंची। आशिया की खोजबीन के दौरान मायके वालों को युवती के गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने भी युवती के खोजबीन का प्रयास शुरू कर दिया था। युवती का सुराग नहीं लगने पर गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिए भाई ने पुलिस स्टेशन में शिकायती पत्र दिया था, इसके कुछ देर बाद युवती का शव उसके मायके के पास केसर में पाया गया।
हत्या की आशंका
कसेर गांव के रहने वाले मृतका के भाई आरिफ ने बताया कि उसकी बहन आशिया का निकाह 1 वर्ष पहले गोविंदपुर गांव में हुआ था। 2 दिन पहले वह दवा लेने के लिए अपने ससुराल से डिबाई बाजार निकली थी। तीसरे दिन उसका शव पाया गया है, उसके शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान है, निश्चित ही उसकी हत्या करके मायके के पास शव फेंक दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ