Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में विवाहिता ने की आत्महत्या, घर खर्च को लेकर पति से नोकझोंक में उठाया खौफनाक कदम

गोंडा के खोड़ारे में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूमों के सिर से आंचल हुआ ओझल, पति से नाराज होने के बाद पत्नी ने किया सुसाइड। 



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में विवाहिता ने कमरे में साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। जिससे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस रवाना कर दिया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट पूर्वी गांव में 28 वर्षीय विवाहिता गीता, पति से मामूली कहासुनी के बाद अपने कमरे में साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के मां की फौती सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने पंचायत नामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पति के घर से निकलते ही लगाई फांसी 

बताया जाता है कि मृतका का पति अशोक कुमार पेशे से मजदूर है, मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है, मंगलवार के सुबह 8 बजे घर से निकलने से पहले गीता ने पति से खर्च के लिए रुपए की डिमांड की, तब पति ने रुपए न उपलब्ध होने की बात कह कर दो दिन पहले दिए गए ₹1000 का हवाला दिया। जिसको पत्नी ने खर्च दिखाकर खत्म होना बताया, इसी बात को लेकर दोनों में नोक झोक हो गई। विवाद को बढ़ते देखकर पति मजदूरी में रुपए मिलने का आश्वासन देकर घर से चला गया। जिससे पत्नी नाराज हो गई, पति के घर से जाते ही वह फांसी के फंदे से झूल गई। लेकिन उसके खौफनाक कदम के उठाते ही पड़ोसियों ने देख लिया। 


बच गई थी जिंदगी लेकिन बची नहीं

गीता को फांसी के फंदे से झूलते हुए देखकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया, बचाव के लिए वह तुरंत दौड़ पड़े, महिला को फांसी के फंदे से उतार लिया गया, तब तक उसकी सांसे चल रही थी, उधर पड़ोस गांव में काम कर रहे पति अशोक को मामले की जानकारी मिली, तुरंत वह पत्नी को गांव के बोलेरो से समुदायिक स्वास्थ केंद्र भुक्कनपुर लेकर चल दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में गीता ने अंतिम सांस ले ली। जहां से वह पत्नी के शव को लेकर घर लौट आया।


10 साल पहले हुई थी शादी 

पड़ोसी जनपद बलरामपुर के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ग्रांट गांव के रहने वाले राधेश्याम की पुत्री गीता का 10 वर्ष पहले राम शब्द के लड़के अशोक से विवाह हुआ था। इस दौरान गीता दो मासूम बच्चों की मां बन चुकी थी।


जिद के आगे मासूमों को किया नजरअंदाज

गीता ने पति से नाराज होने के बाद अपने छोटे-छोटे दोनों बच्चों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा, उसने मौत को ही अपना उद्देश्य बना लिया, अगर गीता ने अपने नन्हें मासूमों के पालन पोषण व देखरेख के बारे में एक बार भी सोच लिया होता तो शायद खौफनाक कदम उठाने से उसका मन बदल जाता। 


मृतका की मां सूचना पर पहुंची पुलिस 

मामले की जानकारी मिलते ही मृतका की मां झुनमुना देवी पत्नी राधेश्याम बेटी के ससुराल पहुंच गई। दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा। विवाहिता की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा रहा। झुनमुना देवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


बोले थानाध्यक्ष

खोड़ारे थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि मृतका के मां की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे