Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर राजघराने के राजा आनंद सिंह का निधन, इलाके में शोक की लहर



गोंडा में मनकापुर राजघराने के पुरोधा यूपी टाइगर के नाम से विख्यात राजा आनंद सिंह का उनके लखनऊ आवास पर मध्य रात्रि में निधन हो गया। गोंडा जिले के राजनीति में कई बार विधायक सांसद व मंत्री के पद पर आसीन रहने वाले राजा आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया के निधन से जनपद में शोक की लहर है।


उत्तर प्रदेश के गोंडा में राजघराने के पूर्व कृषि मंत्री राजा आनंद सिंह का बीती रात लखनऊ स्थित आवास पर 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्तमान में राजा आनंद सिंह राजनीति की जिम्मेदारी से मुक्त होकर पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया (वर्तमान विदेश राज्य मंत्री व गोंडा सांसद) को जिम्मेदारी सौंप दी थी। 


मनकापुर कोट प्रबंधक हरीश पांडेय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात मनकापुर राजघराने के पूर्व कृषि कैबिनेट मंत्री राजा आनंद सिंह ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जैसे ही यह खबर मनकापुर पहुंची, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मनकापुर कोट पर शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


यूपी टाइगर की उपाधि 

1971 से राजनीति का सफर शुरू करने वाले राजा आनंद सिंह ने लोकसभा का चुनाव जीत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इस विजय श्री के मिलने से राजा आनंद सिंह से इंटरव्यू के दौरान बीबीसी लंदन ने उन्हें यूपी टाइगर की उपाधि से नवाजा था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल की थी।


पिता से विरासत में मिली राजनीति 

राजा आनंद सिंह के पिता राजा राघवेंद्र सिंह से उन्हें राजनीति विरासत में मिली थी। राजनीति में उतरने के बाद आपने जनता से संवाद स्थापित करते हुए लोगों के दिलों में अपना प्रभाव स्थापित कर दिया था। गोंडा जिले से राजनीति की शुरुआत करने के बाद उनका कद बढ़ता चला गया, उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में राजा आनंद सिंह ने अपना राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित कर लिया था। अपने मृदुल भाषी स्वभाव के चलते वे लंबे समय तक जनता के हृदय में स्थापित रहे।


यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री 

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गौरा विधानसभा से चुनाव जीत कर राजा साहब फिर विधायक बन गए, सूबे में अखिलेश यादव के सरकार में उन्हें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री के पद से गौरवान्वित किया गया। मंत्री का पद मिलने के बाद राजा आनंद सिंह बखूबी निभाए, लेकिन इसके बाद उम्र के दृष्टि से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, जबकि वह राजनीतिक माहौल तैयार करने में अपनी भूमिका निभाते रहे।


पारिवारिक स्थिति 

राजा आनंद सिंह का विवाह वीणा सिंह से हुआ था, वर्तमान में उनकी तीन बेटियां और पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया (वर्तमान विदेश राज्य मंत्री) है। बेटियों में निहारिका सिंह, राधिका सिंह और शिवानी सिंह, बहू कुंवरानी मधुश्री सिंह और पोता जयवर्धन सिंह है।


राजा आनंद सिंह के सामाजिक कार्य 

राजा साहब ने शिक्षा, धर्म से संबंधित कई सामाजिक कार्यों को निष्पादित किया। वर्तमान में एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, आरपी आदर्श इंटर कॉलेज मनकापुर, राजा रघुराज महाविद्यालय मनकापुर, नवकृति इंटर कॉलेज मनकापुर, गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज का संचालन करने के साथ-साथ उन्होंने कारोह नाथ शिव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे