Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मां से मिलकर बाप की हत्यारिन बनी बेटी, मां बेटी के प्रेमियों ने की हत्या

मेरठ के जानी में सुभाष हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, मृतक की पत्नी, बेटी आशिकों संग गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के मेरठ पुलिस ने 14 दिन पूर्व हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व बेटी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पत्नी और बेटी की साजिश से सुभाष को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात जिले की जानी पुलिस सुभाष हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंच गई। जानी थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने मामले को उजागर करना शुरू किया, तो पूरी घटना परत दर परत खुलती चली गई। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद किया है।


क्या है पूरा मामला 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 जून को जानी थाना क्षेत्र के जानी खुर्द गांव के रहने वाले सुभाष खेत की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे, जब वह खेत की सिंचाई करके वापस लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सुभाष को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सुभाष को अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद सुभाष ने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।


शर्मसार हुए रिश्ते 

जानी पुलिस ने सुभाष हत्याकांड के खुलासे में जो तथ्य पाया उससे रिश्ते शर्मसार ही नहीं कलंकित भी हो गए हैं। जिस सुभाष की मौत पर बेटी और पत्नी की आंखों से आंसुओं के सैलाब आने चाहिए थे, वहां सैलाब नहीं आए बल्कि उनके जीवन में एक बाहर आने की उम्मीद बन गई थी। सुभाष की मौत से पत्नी और बेटी की मुरादे पूरी होने वाली थी। सुभाष ने जिस घर की नींव बनाकर एक परिवार तैयार किया था, उस घर को कविता ने अपने जीवन में श्रृंगार रस भरने के लिए पति को लाश बना दिया। 


बेटी बनी कातिल 

सुभाष की दो बेटी थी, एक की सुभाष ने शादी कर दी थी, जबकि छोटी बेटी सोनम अविवाहित थी। बढ़ती उम्र के दरमियान सोनम अपनी राह से भटक गई, उस पर प्रेम का भूत सवार हो गया। सोनम पिता के प्यार को भूल गई, उसे सिर्फ चंद दिनों पहले मिले आशिक का प्यार नजर आ रहा था। ऐसे में पिता सुभाष उसके प्यार में दीवार नहीं बल्कि पहाड़ साबित हो रहा था, जिसे हटाने के लिए सोनम में ठान लिया, सुभाष ने जिस बेटी को बचपन से अपनी गोद में खिलाया था उसी बेटी ने आशिक को बाप की हत्या का फरमान सुना दिया।


बीवी के भी अपने याराने

यहां सुभाष के हत्या की मुख्य जिम्मेदार उसकी बीवी ही रही, पत्नी कविता को अपने आशिक संग रंगरेलियां मनाने में सुभाष राह का कांटा बना रहता था। जिस पत्नी को बेटी के गलत राह पर जाने से अंकुश लगाना था, वही पत्नी कविता प्रेम के दलदल में गोते लगा रही थी, ऐसे में बेटी पर अंकुश लगाने के बजाय वह उसकी सहयोगी बन गई। मां बेटी ने मिलकर योजना बनाई थी। अगर सुभाष को खत्म कर दिया जाए तो दोनों की मुश्किलें हल हो जाएगी। कविता ने भी अपने आशिक को पति के हत्या की इजाजत दे दी।


दोस्त के साथ मिलकर प्रेमियों ने की हत्या 

प्रेमिकाओं के इशारे पर सोनम के प्रेमी नितिन और कविता के प्रेमी गुलजार ने सुभाष को खत्म करने का बीड़ा उठाया। जिसमें युवकों ने अपने दोस्त शिवम को भी शामिल कर लिया था। जब सुभाष खेत से लौट रहा था तभी गुलजार और नितिन के साथ मिलकर शिवम ने गोली मार दी, मोटरसाइकिल से भाग निकले। 


मां बेटी को प्रताड़ित करता था सुभाष 

पुलिस के पूछताछ में मृतक सुभाष की पत्नी और बेटी ने बताया कि दोनों के रिश्तों के बारे में सुभाष को पता चल गया था, इसलिए घर में आए दिन विवाद होता था। सुभाष पत्नी और बेटी से उनके संबंधों के कारण से लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट करता था।


बोले एसपी 

मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी व बेटी ने मिलकर सुभाष के हत्या का इंतजाम किया था। जिसमें मां बेटी और उनके प्रेमी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बताए मुताबिक घटना में प्रयुक्त असलहा व बाइक बरामद कर लिया गया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे