सुल्तानपुर के गोसाईगंज में पुलिस टीम पर हमला, दांत से कटकर दरोगा को किया घायल, पुलिस से मारपीट करते हुए फाड़ दी वर्दी।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार वालों ने हमला बोल दिया, जिससे पुलिस को जान के लाले पड़ गए। उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई, इस दौरान पुलिस के हाथ आए वारंटी रफू चक्कर हो गए, मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गोसाईगंज थाना पुलिस सुदनापुर गांव के रहने वाले दो वारंटियों को पकड़ने के लिए उनके घर गई हुई थी। जैसे ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, तुरंत उनके घर की महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। मौके पर अतिरिक्त फोर्स मंगवाकर पुलिस ने दबंगो से अपनी जान बचाई।
जानिए पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुदनापुर गांव के रहने वाले कृष्ण देव सिंह और उमादेव सिंह के खिलाफ अलग-अलग न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। दोनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के वारंट को लेकर उनकी गिरफ्तारी के लिए गोसाईगंज उपनिरीक्षक दुर्वेश त्रिवेदी और सिपाही शिवम तिवारी गए हुए थे।
एक साथ मिल गए वारंटी
वारंटी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची तो कृष देव के घर के पीछे उमा देव सिंह साथ में बात कर रहे थे, पुलिस ने कृष देव को पकड़ लिया, जिससे वह छटपटा उठा, उसने पुलिस के गिरफ्त से भागने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, कृष देव की आवाज सुनकर घर में मौजूद महिलाएं साधना सिंह, श्रृष्टि सिंह, शशि सिंह, सुशीला सिंह एवं शुभम सिंह बाहर आ गए। कृष देव को पुलिस से छुड़ाने के लिए प्रयास करने लगी, सफलता नहीं मिलने पर हमलावर हो गए।
फाड़ी वर्दी, काटा दांत
परिवार के लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया, सिपाहियों से मारपीट करते हुए वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाबत न्यायालय का वारंट पेपर दिखाया, जिसे देखते ही फाड़ दिया। इसके बावजूद भी सफलता नहीं मिलने पर साधना सिंह ने उप निरीक्षक के बाएं हाथ के अंगूठे के पास दांत से काट कर घायल कर दिया, जिससे वारंटी भागने में कामयाब हो गया।
मौके पर बुलाई फोर्स
खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस टीम ने थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया, इसके बाद डायल 112 पुलिस, थाने की पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गई, तब तक आरोपी फरार हो गए थे। भारी पुलिस बल के पहुंचने से दरोगा सिपाहियों की जान बची।
बोले इंस्पेक्टर
गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया गया है, शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ