Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में मनाया गया गुरु पर्व पूर्णिमा

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
11 जुलाई को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में ‘गुरू पूर्णिमा‘ पर्व मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें बच्चों को बताया कि हमारे देश में गुरूओं का बहुत सम्मान किया जाता है। क्योंकि एक गुरू ही है जो अपने शिष्य को गलत मार्ग से हटाकर सही रास्ते पर लाता है। इस दिन इस पर्व को मनाने के पीछे का एक कारण ये भी माना जाता है कि इस दिन महान गुरू महर्षि वेदव्यास जिन्होनें ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अठ्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना की । इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था। शास्त्रों मे आषाढ़ी पूर्णिमा को वेदव्यास का जन्म समय माना जाता है। इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरू के बिना एक शिष्य के जीवन का कोई अर्थ नहीं है। रामायण काल से लेकर महाभारत काल तक गुरू का स्थान सबसे महत्वपूर्ण और सर्वोच्च रहा है। गुरू की महत्ता को देखते हुए ही महान संत कबीरदास जी ने लिखा है-‘गुरू गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाये, बलिहारी गुरू आपे गोविंद दियो मिलाये‘। यानि एक गुरू का स्थान भगवान से भी कई गुना ज्यादा बड़ा होता है। इस दिन सभी शिष्य अपने-अपने गुरूओं का आशीर्वाद लेतें हैं और उन्होंने अब तक जो कुछ भी दिया है उसके लिए धन्यवाद करते है। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरू वन्दना के अन्तर्गत समूह नृत्य गीत-गुरू ब्रह्मा, गुरू विष्णु गुरू देव महेश्वरा नामक गीत पर हलाता, काव्या, मिसिका, परिधि, आराध्या, अनुष्का एवं जयश नें बहुत ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करके गुरू की महिमा का वर्णन किया। साथ ही इस अवसर पर सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं का छात्र-छात्राओं ने उनका सम्मान करते हुए आरती की थाल सजाकर उनकी आरती उतारी। अंत में प्रबन्ध निदेशक डॉक्टर तिवारी ने गुरू के महिमा के बारे में वर्णन किया तथा छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें अपने गुरू का सदैव आदर व सम्मान करना चाहिए एवं उनके बताये हुए रास्तों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे