अमेठी के जगदीशपुर में खौफनाक वारदात, रात के अंधेरे में बीवी ने किया खौफनाक हमला, सो रहे शौहर का धारदार हथियार से काट दिया प्राइवेट, दूसरी शादी के बदले बीवी ने दिया खौफनाक अंजाम।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। रात के अंधेरे में बीवी पर दरिंदगी का भूत सवार हो गया। बीवी के साथ सो रहे शौहर के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे शौहर लहूलुहान हो गया, आधी रात को ही घर में चीख पुकार मच गई। गंभीर दशा में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कचनांव गांव में अंसार पुत्र वाजिद का बीवी से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में मामला शांत हुआ। दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी बीवी ने साथ में सोए शौहर पर पत्नी ने हमला करके उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घर में चीख पुकार मचने से रात का सन्नाटा टूट गया। युवक को गंभीर दशा में अस्पताल पहुंचाया गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, अंसार ने दूसरा निकाह किया था, जिससे शौहर-बीबी के बीच विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद से रात में जमकर हंगामा हुआ, लेकिन परिवार और पड़ोसियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। समझाने बुझाने के बाद दोनों सो गए थे। तभी रात में बीबी ने शौहर के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला करके गंभीर कर दिया।
14 साल के अंतराल में दूसरा निकाह
अंसार का वर्ष 2011 में निकाह हुआ था, पहली बीवी के रहते हुए वर्ष 2025 के मार्च महीने में अंसार ने दूसरा निकाह कर लिया था। दूसरी बीबी को अंसार के पहले निकाह से दिक्कत थी। इसी बात को लेकर शनिवार के रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था।
प्राइवेट पार्ट ही नहीं दिए गंभीर घाव
रात में अंसार जब गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी दूसरी बीवी ने रौद्र रूप अपना लिया। शौहर को अंग विहीन बनाने के लिए उसने चाकू से प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया। खुद पर हमला होते ही अंसार की नींद टूट गई। उसने अपने बचाव में हाथ पैर चलाया, लेकिन हमलावर हो चुकी बीबी पर खून सवार था। उसने अंसार के प्राइवेट पार्ट के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी जमकर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बोले सीओ
मामले में मुसाफिरखाना पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घायल को गंभीर दशा में जगदीशपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रायबरेली रेफ़र कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ