बहराइच पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने उप निरीक्षकों का किया तबादला, 18 उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, अमृतपुर पुरैना चौकी इंचार्ज को भेजा लाइन।
सलमान असलम
उत्तर प्रदेश के बहराइच पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने 18 उप निरीक्षकों का तबादला करते हुए अमृतपुर पुरैना चौकी इंचार्ज अनिल यादव से उनकी कुर्सी छीन कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आठ दरोगा को अलग-अलग थानों में तैनात कर नई जिम्मेदारी सौंप दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक ने जिले में डेढ़ दर्जन पुलिस उप निरीक्षकों का ट्रांसफर करते हुए इधर से उधर किया है। जिसमें तैनाती की राह देख रहे कई उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी देते हुए तीन को चौकी इंचार्ज की कुर्सी दी गई है।
पुलिस लाइन से बाहर आए वरिष्ठ उपनिरीक्षक
उप निरीक्षक धर्म प्रकाश सिंह को बौंडी थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
शैलेंद्र कुमार यादव को रामगांव थाना का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
उप निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को हुजूरपुर थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
दरोगा बिंदेश्वरी प्रसाद यादव को जरवल रोड थाना का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
उप निरीक्षक अनूप मणि त्रिपाठी दरगाह शरीफ थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात हुए हैं।
दीनानाथ सागर को रूपईडीहा में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस लाइन से मिली चौकी, एक लाइन हाजिर
पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक शिवम कुमार कनौजिया को थाना जरवल रोड के कस्बा चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भग्गड़वा का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उप निरीक्षक अमित कुमार को थाना कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत अमृतपुर पुरैना का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वही अमृतपुर पुरैना के कुर्सी पर आसीन उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार को थाना कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत चितलहवा का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। थाना जरवल रोड में तैनात उप निरीक्षक आशुतोष चंद्र को रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चौकी इमीग्रेशन चेक पोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली नगर के कानूनगोपुरा के चौकी इंचार्ज शशि प्रताप सिंह को नानपारा थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। थाना जरवल रोड के कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण करके कोतवाली नगर के कानूनगोपुरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। हुजूरपुर थाना के भग्गड़वा चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार राय का ट्रांसफर करके नगर कोतवाली के जिला अस्पताल चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
थाना पर तैनात दरोगा
हरदी थाना में तैनात उप निरीक्षक महंत शर्मा को खैरी घाट का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वही खैरी घाट में तैनात उप निरीक्षक विजय यादव को हरदी थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। थाना नवाबगंज में तैनात उप निरीक्षक सुरपति त्रिपाठी को थाना नवाबगंज के वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ