Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेप पीड़िता का गर्भपात, अस्पताल संचालक, दुष्कर्म का आरोपी सहित कार्यकत्री गिरफ्तार

बलरामपुर के गौरा चौराहा पुलिस ने दुष्कर्म के बाद गर्भपात के मामले में की कार्यवाही, दुष्कर्म और गर्भपात करवाने वाले तीन गिरफ्तार, दुष्कर्मी, कार्यकत्री, अस्पताल संचालक गिरफ्तार।



अखिलेश्वर तिवारी 

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पुलिस ने दुष्कर्म व गर्भपात के मामले में कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक, कार्यकत्री और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिले की गौरा चौराहा पुलिस ने क्षेत्र के महक हॉस्पिटल के संचालक, कार्यकत्री और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो दिन पहले पीड़िता के पिता ने गौरा चौराहा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था।


क्या है पूरा मामला 

दरअसल, थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस में 20 अगस्त को सूचना देते हुए कहा था कि थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरहा गांव के रहने वाले लवकुश पुत्र दिवाकर ने उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद पीड़िता को जबरदस्ती क्षेत्र के महक अस्पताल में ले जाकर के अनाधिकृत रूप से गर्भपात करवा दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत महक अस्पताल के संचालक, दुष्कर्म के आरोपी और कार्यकत्री को गिरफ्तार कर लिया है।


गौरा चौराहा पर संचालित अस्पताल 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद तहरीर के आधार पर जांच करने पर पाया गया कि मूल रूप से सिद्धार्थनगर जनपद अंतर्गत पथरा थाना क्षेत्र के गौरी पाठक गांव के रहने वाले महक हॉस्पिटल के संचालक अवधेश पाठक पुत्र रमेश चंद्र पाठक और मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरथारी गांव की रहने वाली कार्यकत्री सत्यधामा त्रिपाठी उर्फ धामा पत्नी तामेश्वर त्रिपाठी जो वर्तमान में महक हॉस्पिटल में निवास कर रही हैं, इनके द्वारा दुष्कर्म के आरोपी लवकुश ने अनधिकृत रूप से रेप पीड़िता का गर्भपात कराया है। मामले में जांच उपरांत पुलिस ने कार्रवाई की है।


बोले इंस्पेक्टर 

गौरा चौराहा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज करने के बाद अस्पताल संचालक, दुष्कर्म के आरोपी और अस्पताल में गर्भपात करवाने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे