बुलंदशहर के औरंगाबाद में पूर्व प्रधान के हत्या का खुलासा, बाइक से घर जाने के दौरान गोली मारकर की गई थी हत्या, अवैध संबंधों के कारण हुआ था मर्डर, प्रेमिका के पति ने करवा दी थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुए हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गांव से निकलकर घर जाते समय पूर्व प्रधान संजय को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को औरंगाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने जांच के दौरान पूर्व प्रधान के हत्या में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूर्व प्रधान के हत्या में संलिप्त एक आरोपी कि अभी भी तलाश है। जिसे पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
जानिए पूरा मामला
बता दे कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव के रहने वाले संजय कुमार पुत्र बृजेंद्र सिंह 1 अगस्त के रात अपने बड़े पिता ( ताऊ) के लड़के जितेंद्र के साथ मुख्य गांव से लगभग 400 मीटर दूर स्थित अपने घर मोटरसाइकिल पर सवार होकर के जा रहे थे। इसी दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में पूर्व प्रधान संजय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीम घटना का खुलासा करने के लिए लगी हुई थी। इसी क्रम में जांच के दौरान दो आरोपियों का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने गांव के रहने वाले विशाल पुत्र सोनेन्द्र उर्फ सोनी और मुकुल पुत्र धर्मेन्द्र को कसौली नहर पुलिया के पास से आलाकत्ल पिस्टल, अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
अवैध संबंधों में हुई हत्या
पुलिस के जांच में पता चला कि मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहती है। वहीं पूर्व प्रधान का गांव की एक महिला के साथ इश्क चल रहा था, पुलिस के जांच में पता चला कि महिला के पति ने भतीजे और उसके साथी से पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करवाई थी।
मास्टरमाइंड फरार
पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए योजनाबंदी तरीके से बदला लेने के उद्देश्य से हत्या करवाने वाला प्रेमिका का पति फरार चल रहा है। पुलिस की टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बोले एएसपी
नगर अपर पुलिस अधीक्षक ने X के ऑफिशियल अकाउंट पर वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। हत्यारोपियों से एक पिस्टल, 5 कारतूस, खोखा कारतूस सहित 315 बोर का एक तमंचा, दो मोबाइल फोन, दो जोड़ी चप्पल (जो वारदात के दौरान मौके पर छूट गई थी) बरामद किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ