Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में 24 दरोगा का ट्रांसफर, एक एक चौकी इंचार्ज दरोगा लाइन हाजिर

गोंडा पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षकों का किया तबादला, 24 उप निरीक्षक का हुआ ट्रांसफर, चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर, पुलिस लाइन से मिली नवीन तैनाती।

गोंडा दरोगा ट्रांसफर


कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर उप निरीक्षकों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी करते हुए 24 उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। इस ट्रांसफर में कई चौकी इंचार्ज का तबादला हुआ है, तो वही पुलिस लाइन में तैनात रहे कई उप निरीक्षकों को थाने में तैनाती दी गई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात एसपी ने दो दर्जन उप निरीक्षकों का तबादला करके नई तैनाती दे दी है, इस तबादले में पुलिस लाइन में तैनात रहे उपनिरीक्षकों को भी तत्काल चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक का लगातार उप निरीक्षकों के फेरबदल का क्रम जारी है। जिसके क्रम में एसपी ने थाना कोतवाली नगर अंतर्गत सिविल लाइन चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।


किसका कहां हुआ तबादला 

थाना कोतवाली नगर अंतर्गत गुरु नानक चौकी इंचार्ज शुभम दुबे को थाना कोतवाली नगर अंतर्गत सद्भावना चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात किया गया है।

थाना कोतवाली नगर में तैनात है विकास गुप्ता को थाना कोतवाली नगर अंतर्गत गुरु नानक चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

कोतवाली नगर में तैनात अविनाश कुमार सिंह को नगर कोतवाली के रोडवेज पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात है वैभव सिंह को थाना कोतवाली नगर अंतर्गत एससीपीएम चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात किया गया है। 

तरबगंज थाना में तैनात रहे विभव तिवारी को थाना कोतवाली नगर अंतर्गत न्यायालय का चौकी प्रभारी बनाया गया है। 

थाना कोतवाली नगर में तैनात रहे अजय कुमार तिवारी को कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी का प्रभार दिया गया है। 

कोतवाली नगर के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। 

थाना खरगूपुर अंतर्गत पिपरा बाजार के चौकी इंचार्ज मृत्युंजय सिंह को थाना कर्नलगंज अंतर्गत भभुआ का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

थाना इटियाथोक में तैनात शशांक मौर्य को थाना खरगूपुर अंतर्गत पिपरा बाजार चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

कर्नलगंज के भभुआ चौकी इंचार्ज अंकित सिंह को परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी इंचार्ज के पद पर भेजा गया है। 

परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार का तबादला खोडारे थाना क्षेत्र के गौरा चौकी के चौकी इंचार्ज के पद पर किया गया है। 

पुलिस लाइन में तैनात रहे अरुण त्रिवेदी को कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्य नगर पुलिस चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

कौड़िया थाना के आर्य नगर चौकी इंचार्ज अवनीश शुक्ला को थाना तरबगंज भेज दिया गया है। 

कटरा बाजार में तैनात रहे शिवम गुप्ता अब थाना क्षेत्र के हलधरमऊ चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कोतवाली नगर के न्यायालय चौकी इंचार्ज रामकेश चौधरी को थाना मोतीगंज के लिए स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस लाइन से रामेश्वर पांडे को खोड़ारे थाना में तैनात किया गया है, खरगूपुर थाना में तैनात रहे राधेश्याम दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे अशोक कनौजिया को थाना छपिया, विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना खोडारे, शमसुद्दीन को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, रामसहाय धर दुबे को पुलिस लाइन से थाना छपिया, नरसिंह यादव को थाना कोतवाली मनकापुर, मनकापुर में तैनात रहे प्रेमचंद चौबे को स्थानांतरित करते हुए थाना तरबगंज भेजा गया है। छपिया थाना में तैनात रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव को थाना कटरा बाजार के वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे