Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में विदेश मंत्री राजा भैया का बड़ा बयान, छोटे-मोटे तूफानों से अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं

गोंडा के मनकापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय विदेश मंत्री का बयान, भारत अमेरिका टैरिफ विवाद पर बोले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाने के बाद मीडिया से हुए रूबरू, अमेरिका टैरिफ को लेकर कहा कि इससे हमारे अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं, दक्षिण और ग्लोब देश में लीडर की भूमिका।



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इसके उपरांत केंद्रीय विदेश एवं राज्य मंत्री मीडिया से रूबरू होते हुए अमेरिका के टैरिफ विवाद को लेकर बयान दिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मनकापुर के आरपी आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन एवं विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया।राजा भैया ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी मेजर ध्यानचंद के जीवन वृतांत से सीख लेना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती देते हैं। आइये हम सब मिलकर खेलों इंडिया स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाये।


अमेरिका के टैरिफ पर बोले मंत्री 

भारत और अमेरिका के टैरिफ विवाद को लेकर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि दुनिया में परिस्थितियों हमेशा बदलती रहती हैं, जो आज भी बदल रही है, आयात निर्यात और बिजनेस में हर प्रकार से बदलाव हुए हैं, बीते 10 12 सालों में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो गई है। इतने छोटे-मोटे तूफानों से हमारे अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सरकार पर पूरा भरोसा है कि देश के नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देश की जनता के लिए जो सही कदम उठाना है हम उठाएंगे! प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के मेहनत का नतीजा है कि बहुत सारे देश जुड़ गए हैं, वर्तमान की स्थिति यह बन गई है कि दक्षिण के देश हम लोगों को अपना लीडर मानते हैं। उनसे और मजबूती से जुड़ाव करके हम लोग भारत को और आर्थिक मजबूत करेंगे। 


पत्रकारों ने मंत्री से बात करते हुए पूछा कि भारत के सहयोग में सबसे अत्यधिक रूस रहा है, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना से लेकर रसिया ने हमेशा से भारत के साथ खड़ा रहने का काम किया है, 2014 में सरकार बदलने के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिका को साधने की कोशिश की जिसका नतीजा क्या मिला? इसका जवाब देते हुए विदेश एवं राज्य मंत्री ने कहा कि बात टैरिफ की करें तो यहीं से नहीं शुरू हो रही है, इससे पहले का जो फ्रेंड बैलेंस है वह हमारे फेवर में है, जितना हम लोगों ने अमेरिका से खरीदा नहीं है उससे कहीं ज्यादा एक्सपोर्ट (बेचा) किया है। जिसका इतने सालों में फायदा मिला है। दुनिया में देश की सरकारे बदलती हैं, उनका नजरिया बदलता है, कोई भी चीज स्थाई नहीं है। हम लोगों ने कोविड के जैसे समय में आर्थिक मजबूती हासिल की है, जो एक नमूना है, हमारे देश की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हो चुकी है। देश इस समय को भी आसानी से पार कर लेगा।


कांग्रेस पर पलटवार 

जापान शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का नजरिया बहुत ही छोटे दायरे में सीमित हो गया है। कांग्रेस के लीडर प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए बहुत परेशान है, स्थिति यह हो गई है कि संसद नहीं चलने दे रहे हैं। तरह-तरह के बयान करते हैं। वह इस बात को जरा भी नहीं सोच रहे हैं कि उनके इस तरह के बयान बाजी से देश की छवि धूमिल हो रही है। देश को दुनिया में नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।


छात्र-छात्राओं को मिला किट

मीडिया से रूबरू होने से पहले विदेश मंत्री ने मेजर ध्यानचंद के चित्र और विद्यालय परिसर में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राघवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। महिला मंगल दल के सदस्यों कल्पना, अंजू, अनीश, संदीप, विजय, और विकास आदि को खेलकूद का किट प्रदान किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र ने कैप प्रदान किया। 


इनकी रही मौजूदगी

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक व साहित्यकार सुधांशु गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख यू पी सिंह ,प्रमुख जगदेव ,बाबू लाल शास्त्री ,प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, चेयरमैन दुर्गेश सोनी उर्फ बबलू, के के सिंह, प्रदीप गुप्ता ,कमलेश पांडेय, राजन सिंह ,पी डी अजय प्रताप सिंह ,वीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम कनौजिया, प्रधानाचार्य रविशंकर, अनिल कुमार सिंह ,एस पी सिंह, श्रवण गुप्ता, अरूण सिंह,के के सिंह ,अनिल शुक्ला, मोहित, अंकुर ,उर्मिला ,पूनम मिश्रा, रेनू ,रुखसार उपस्थिति रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे