गोंडा के वजीरगंज में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या, खेत में पत्नी का शव छोड़कर फरार, घंटों बाद वारदात की हुई जानकारी।
पं श्याम त्रिपाठी /बनारसी मौर्या
उत्तर प्रदेश के गोंडा में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है। शराबी पति ने खेत में पत्नी की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में रहने वाले छोटेलाल ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी छोटका की हंसिया से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पूरा दिन बीत जाने के बाद शाम परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
![]() |
ग्रामीणों की भीड़ |
खेत में पड़ा रहा शव
शुक्रवार के सुबह, पति पत्नी धान के खेत में खरपतवार की साफ सफाई व निराई करने के लिए गए हुए थे, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जो इतना गहरा गया कि खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पति ने हंसिया से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन, किसी को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। पूरा दिन गुजर जाने के बाद शाम को मृतका की छोटी करिश्मा स्कूल से लौटकर घर पहुंची थी। मां को घर में न पाकर वह खोजने के लिए खेत में चली गई। खेत में मां की स्थिति को देखकर बदहवास हो गई। मां की स्थिति देखकर वह खेत में ही चीखने चिल्लाने लगी। करिश्मा के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़ पड़े। मौके का नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खून से लतफथ छोटका का शव खेत में पड़ा हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
क्या था विवाद
ग्रामीणों की माने तो, छोटे लाल की पत्नी छोटका के नाम से कुछ जमीन था, जिसकी छोटेलाल बिक्री करना चाहता था। लेकिन पत्नी जमीन को बेचने पर आपत्ति जता रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि छोटेलाल, शराबी किस्म का आदमी है, वह जमीन बेचकर शराब पी लेता, इसी कारण से पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन बेचने को लेकर दोनों में विवाद हुआ होगा। इसी में यह घटना घटी होगी।
परिवार में छाया मातम
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वही परिवार में मातम छाया हुआ है। पांच बच्चों की मां छोटका ने 25 वर्षीय बड़ी बेटी रेशमा की शादी कर दी थी। वही 19 वर्षीय बेटा अमन गुजरात में पैसे कमाने के लिए मजदूरी कर रहा है, रोजी रोजगार के लिए 18 वर्षीय पुत्र सुनील भी बाहर रहता है। जबकि 17 वर्षीय बेटी मन्नन, 10 वर्षीय बेटी कन्नन और सबसे छोटी बेटी करिश्मा माता-पिता के साथ रहती थी। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एएसपी ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई, वही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राधेश्याम राय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बोले सीओ
मामले तरबगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में पति ने हत्या की है, फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी पति शराबी किस्म का आदमी है, गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ