ललितपुर के सदर कोतवाली हाइलाइट चौराहे पर शराब के नशे में धुत पत्नी ने पति को पीटा, प्रेम प्रसंग में भगाकर लाया था युवक, शराब का नशा चढ़ने के बाद दिखा प्रेम का इफेक्ट।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में लव मैरिज का इफेक्ट देखने को मिला है, शराब के नशे का सुरूर चढ़ने के बाद पत्नी ने पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस तमाशा देखते रह गई। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाया, वही पति ने भी आरोपों में पलटवार किया है। पति के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार के दोपहर सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में रहने वाली सावित्री ने हाइलाइट चौराहे पर पति को पीट दिया। बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच लगभग 15 मिनट तक घमासान होता रहा, मौके पर मौजूद पुलिस की भी न चली।
अब जाने पूरा मामला
दरअसल, शनिवार के दोपहर में हाइलाइट चौराहे पर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, दोनों को लड़ते हुए देख चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन महिला का पारा चढ़ चुका था। उसने पति के बाल को नोच कर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान महिला ने पति को घसीट घसीट कर पीटते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
गला दबा कर पीटता है पति
पुलिस बीच बचाव के दौरान महिला से पूछताछ करती रही, इस दौरान उसने खुद के बारे में बताते हुए कहा कि मेरा नाम सावित्री सेंगर है, पति उसका गला दबाकर घर में पिटाई करता है। इस दौरान महिला ने पति को गाली देते हुए यह भी बताया कि पति ने ही उसे शराब पिलाई है। वह शराब नहीं पीती थी। घर में पिटाई का बदला लेते हुए महिला ने पति को चौराहे पर जमकर पीटा।
पति का आरोप
पति का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करके जितने भी रकम को इकट्ठा किया था, पत्नी ने धीरे-धीरे करके सब हड़प लिया है। अब उसके पास पैसे नहीं बचे हैं, तब वह मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ने और गला दबाने का आरोप लगा रही है। पैसे मांगने के कारण से उसमें सरेआम चौराहे पर बेइज्जत करते हुए मारपीट की है।
इश्क का इफेक्ट
पति के मुताबिक वह रोजी रोजगार की दिशा में इंदौर रहता था। इसी दौरान लगभग 3 वर्ष पहले उसका सावित्री से मुलाकात हो गया। सावित्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहती थी। प्रेम प्रसंग में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था। इसके बाद सावित्री साथ आने के लिए राजी हो गई थी। तब उसे ग्वालियर से ललितपुर ले आया, इन दिनों पत्नी के साथ किराए के मकान में जीवन गुजार रहा है। पति का कहना है कि प्रेम विवाह करने के बाद यह दिन देखना पड़ेगा उसने कभी सोचा ही नहीं था।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
शराब के नशे में धुत पत्नी जब पति को बेबाक होकर गालियां देते हुए पिटाई कर रही थी, इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करते हुए दोनों को समझाया, कुछ देर समझाने के बाद पत्नी शांत हो गई। इसके बाद दोनों साथ-साथ रवाना हो गए। मारपीट का वीडियो इंटरनेट की सुर्खियों में है, जिसे आप भी देख सकते है 👇।
बोले इंस्पेक्टर, लिखा जाएगा मुकदमा
मामले में सदर कोतवाल अनुराग अवस्थी ने ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है, पति पत्नी का मामला है, किसी के द्वारा शिकायती पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ